धार्मिक

भगवान गणेश जी आपके घर का वास्तु दोष करेंगे दूर, जानिए कहां और किस दिशा में लगाएं इनकी प्रतिमा

हम सभी अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजों का प्रयोग करते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उसका घर सुंदर लगे, जिसके लिए हम अपने घर की दीवारों पर तरह-तरह के पेंट करवाते हैं और बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करके घर की सजावट करते हैं। परंतु इन सभी के बीच हम वास्तु पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं।

आपको बता दें कि वास्तु नियमों को अनदेखा करने की वजह से घर परिवार के लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो घर में रहने वाले लोगों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में भगवान गणेश जी आपकी मदद कर सकते हैं।

जी हां, भगवान गणेश जी आपके घर का वास्तु दोष दूर करेंगे। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता कहे जाते हैं। यह अपने भक्तों के सभी विघ्न दूर करते हैं। अगर आप अपने घर से जुड़े हुए वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा या चित्र लगा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भगवान गणेश जी की प्रतिमा या चित्र कहां और किस दिशा में लगाना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस दिशा में गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से वास्तु दोष होगा दूर

1. अगर आपके घर या फिर ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो ऐसी स्थिति में आप विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप भगवान गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हैं तो उस दौरान आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि भगवान गणेश जी का मुंह दक्षिण दिशा या फिर नैऋत्य कोण में ना हो, वरना इसके कारण विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है।

3. आपके मन में यह सवाल जरूर उत्पन्न हो रहा होगा कि आखिर आप भगवान गणेश जी कि खड़ी प्रतिमा लगाएं या फिर बैठी प्रतिमा? तो आपको बता दें कि आप अपने घर में बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाएं और ऑफिस में खड़े हुए गणेश जी की।

4. अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर विनायक की प्रतिमा या तस्वीर लगाते हैं तो इसे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर ऐसे लगाएं जिसमें गणेश जी घर की ओर देख रहे हों।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच में, ईशान कोण में और पूर्व दिशा में भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लगाएं।

6. अगर आप अपने घर में गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगा रहे हैं तो उस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि भगवान गणेश जी की सूंड बाएं हाथ की तरफ घूमी हुई होनी चाहिए और उनके चित्र में मोदक या लड्डू के साथ चूहा जरूर हो।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर के अंदर एक ही स्थान पर गणेश जी की तीन मूर्तियां ना रखें।

Related Articles

Back to top button