मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज करने जा रहीं शादी? दुल्हन के जोड़े में वायरल हुआ Video

टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब हमारे बीच में नहीं रहे। बीते साल अभिनेता महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर भगवान के पास चले गए। अचानक सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से ना सिर्फ उनके करीबी और चाहने वाले परेशान हुए बल्कि पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी।

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे अच्छी दोस्त शहनाज गिल तो पूरी तरह से टूट गई थीं। ऐसा बताया जा रहा था कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अभिनेता के निधन के बाद कई दिनों तक खुद को कमरे में अकेला बंद कर लिया था। किसी से भी बातचीत नहीं करती थीं। ठीक से खाना भी नहीं खाती थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल अपने आप में ही खोई रहती थीं परंतु अब धीरे-धीरे वह नॉर्मल जिंदगी में वापस आ रही हैं और समय के साथ-साथ धीरे-धीरे वह फैंस के साथ भी जुड़ रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज गिल दुल्हन के रूप में दिख रही हैं।

दुल्हन के लिबास में नजर आईं शहनाज गिल

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ के विजेता भी रहे हैं। इसी शो में शहनाज गिल से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से ही यह दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।

इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे। इसी वजह से उन्होंने इन दोनों का नाम “सिडनाज” रख दिया था। परंतु अब सिडनाज की जोड़ी टूट चुकी है। बहुत कम समय में सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल का साथ छोड़ दिया।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद जैसे-तैसे शहनाज गिल ने खुद को संभाला। इसी बीच अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

शादी का जोड़ा पहने शहनाज गिल का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शादी का जोड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप लोग वीडियो में देख सकते हैं कि वह बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार होते हुए नजर आ रही हैं।

जब फैंस ने इस वीडियो को देखा तो उसके बाद वह बहुत ज्यादा हैरान हो गए। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को देखने के बाद उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसा भी मान रहे हैं कि यह तस्वीर और वीडियो उनके किसी फोटोशूट की होगी।

अब खुद को संभालती हुई नजर आ रही हैं शहनाज

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी थीं परंतु अब वह खुद को संभालती हुई नजर आ रही हैं और फैंस उन्हें फिर से दोबारा इस तरह देखकर बहुत खुश दिख रहे हैं।

बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन कोई न कोई बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अभिनेत्री जो भी पोस्ट साझा करती हैं, उन पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बीते वर्ष फिल्म “हौंसला रख” में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे। उनकी यह फिल्म लोगों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में शहनाज गिल, दिलजीत की पत्नी स्वीटी का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।

जो अपने बच्चे और अपने पति को छोड़कर अपने सपने की तरफ भागती हैं। शहनाज गिल ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा शहनाज गिल का एक गाना “तू यहीं है” रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर जैसे ही गाना आया वैसे ही वायरल हो गया था। उनका यह गाना उनके प्यार सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट था।

Related Articles

Back to top button