धार्मिक

लड़कियों के शरीर पर ऐसे निशान उनको बनाते हैं सौभाग्यशाली, इनपर रहती है मां लक्ष्मी की खास कृपा

आजकल के समय में हर इंसान यही चाहता है कि उसके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है परंतु जिन लोगों से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाएं उस व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों के साथ-साथ कई और भी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। मौजूदा समय में देखा गया है कि कुछ लोगों के ऊपर धन की देवी महालक्ष्मी की खास कृपा बनी रहती है। उन लोगों को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है।

दरअसल शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति की कुंडली के ग्रहों से लेकर हथेली की रेखाओं और शरीर पर बने तिल, निशान आदि से यह संकेत मिलते हैं कि उनके ऊपर मां लक्ष्मी जी की खास कृपा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के शरीर पर मिलने वाले उन संकेतों के विषय में जानकारी देने वाले हैं जो उनको सौभाग्यशाली बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के शरीर पर ऐसे निशान मौजूद होते हैं, वह अपने जीवन में खूब धन-दौलत प्राप्त करती हैं और उनके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

चौड़ा माथा

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वह बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां जिस घर के अंदर शादी करके जाती है वहां पर धन-दौलत और खुशहाली लाती हैं। ऐसी लड़कियां घर को हमेशा खुशहाल बनाए रखती हैं।

बाएं हिस्से में तिल

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मनुष्य के शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसी स्थिति में जिन महिलाओं के शरीर पर दाएं तरफ की तुलना में बाएं तरफ ज्यादा तिल है तो वह परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।

लंबी गर्दन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की गर्दन लंबी होती है वह बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों के पति के पास धन की कमी नहीं होती है, वह खूब पैसा कमाते हैं। इन लड़कियों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लंबी उंगलियां

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की हाथों की उंगलियां लंबी होती हैं, वह अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियों के पति नौकरी और व्यवसाय में खूब सफलता हासिल करते हैं।

पैर के तलवे में बना कमल का निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैर के तलवे में शंख ,कमल या चक्र का निशान बना हुआ है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। अगर ऐसा किसी महिला के साथ है तो वह किसी बड़े पद पर पहुंचती है। ऐसी महिलाएं परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली मानी गई हैं। इसके अलावा अगर किसी लड़की का अंगूठा चौड़ा, गोल और ललीमा लिए होता है तो उस लड़की को अपने पारिवारिक जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button