बॉलीवुड

जान्हवी कपूर के इस फैसले से दुखी थी श्रीदेवी, गिनाती थी बेटी को उसकी कमजोरी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी हैं। वे सिर्फ 25 साल की हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जान्हवी ने साल 2018 में ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक चली थी।

कम समय में अधिक पॉपुलर हुई जान्हवी कपूर

धड़क के बाद जान्हवी ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ और रुही जैसी फिल्मों में नजर आई। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर जान्हवी ने अभी तक कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी है। उन्हें इंडस्ट्री में आए भी लगभग 4 साल हुए हैं। लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता कमाल की है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

दरअसल जान्हवी जब फिल्मों में नहीं आई थी तब से ही उनकी पीआर टीम ने उनकी मार्केटिंग स्टार्ट कर दी थी। वे अक्सर फिल्म इवेंट्स में मां श्रीदेवी संग दिखाई देती थी। श्रीदेवी बेटी के फैशन से लेकर उनके फ्यूचर के करियर तक, हर चीज की प्लानिंग करती थी। वे बेटी को उसकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ में देखने को बेताब थी। लेकिन अफसोस की धड़क की शूटिंग के समय ही उनका देहांत हो गया था। वह बेटी को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाई थी।

जान्हवी के इस फैसले से दुखी थी श्रीदेवी

एक इंटरव्यू में जान्हवी ने श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी जान्हवी के एक फैसले से बड़ी दुखी थी। जान्हवी एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती थी। ये बात उन्होंने सबसे पहले अपनी मां श्रीदेवी को बताई थी। इसके बाद मां ने ये बात उनके पापा बोनी कपूर को बताई थी।

जान्हवी बताती है कि श्रीदेवी उनके एक्टिंग के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थी। मां उनसे हमेशा कहती थी कि जान्हवी तुम बहुत नाजुक और भोली हो। वे जान्हवी को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव थी। वह हाइपर भी जल्द हो जाती थी। उन्हें लगता था कि मैं आसानी से बहक जाती हूँ। लोगों पर जल्दी विश्वास कर लेती हूँ। उन्हें लगा कि मैं ये नहीं कर पाऊँगी। इंडस्ट्री में नहीं टिक पाऊँगी।

हालांकि बाद में जान्हवी के माता पिता उनके हीरोइन बनने के फैसले को लेकर मान गए। क्योंकि उन दोनों का भी इस फील्ड से काफी लगाव था। और जब जान्हवी ने उन्हें बताया कि एक्ट्रेस बनना उनकी भी सपना है तो वह ना नहीं कह सके। जान्हवी मां की एक बात याद करते हुए कहती है “मां अक्सर बोलती थी कि एक अच्छी एक्टर बनने के लिए अच्छा इंसान होना जरूरी है।”

Related Articles

Back to top button