मनोरंजन

धोनी अच्छे हैं या बुरे? बेटी जीवा के जवाब ने जीता लिया फैंस का दिल, देखिए वायरल वीडियो

MS Dhoni उन भारतीय क्रिकेटर्स में से हैं, जिनके मैदान के बाहर भी लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। आज धोनी भले ही इंडियन टीम में न खेल रहे हों लेकिन अपने प्रशंसकों के लिए वो आज भी वही कूल कैप्टन हैं, जिसने देश को दूसरा विश्वकप दिलाया है। देखा जाए तो धोनी की सादगी ही उन्हें खास बनाती है और यही वजह है कि इतने साल खेल के मैदान में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद किसी से उनका कोई बैर नहीं रहा है।

निजी जिंदगी में भी धोनी उतने ही सुलझे हुए नजर आते हैं और अपने परिवार के लिए परफेक्ट फैमिली मैन की भूमिका में निभाते हैं। गौरतलब है कि धोनी की इस मिस्टर कूल वाली इमेज की फैन उनकी बेटी जीवा (MS Dhoni daughter ziva) भी हैं, जिन्होनें हाल ही में अपने पापा की तारीफ में ऐसी बात कही है कि उसे सुन हर कोई निहाल हो रहा है।

mahendra singh dhoni

साक्षी ने शेयर की धोनी और जीवा की मस्ती वाली वीडियो

दरअसल, एमएस धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर धोनी और बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में साक्षी ने शेयर किया है, जिसमें धोनी बेटी जीवा के साथ बैलून से खेलते नजर आ रहे हैं।

वहीं इस वीडियो में साक्षी बेटी जीवा से पूछती हैं कि पापा अच्छे हैं या बुरे तो जवाब में जीवा कहती हैं कि ‘आप सब बहुत अच्छे हो’। ऐसे में जीवा के साथ धोनी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे है और वो इसे जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं।

7 साल की जीवा बन चुकी हैं सबकी लाडली

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने साक्षी से 4 जुलाई 2010 में शादी की थी, जिसके 5 साल बाद धोनी की बेटी जीवा का जन्म साल 2015 में हुआ। अब जीवा 7 साल की प्यारी-चुलबुली बच्ची हो चुकी हैं, जिसके साथ मस्ती करते हुए धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में धोनी के साथ ही उनके फैंस के लिए भी जीवा (MS Dhoni daughter ziva) लाडली बन चुकी हैं, जो उनके हर एक वीडियो को वायरल कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button