बॉलीवुड

जानिए फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए किन-किन सितारों ने लिया ज्योतिष का सहारा

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए कई फिल्मी सितारों ने ज्तोतिषी का सहारा भी लिया है। यही नहीं बल्कि कई फिल्मी सितारों ने न्योमेरिलोजिकल के हिसाब से अपने नाम को बदलकर ही इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। तो आइए आज आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में खास जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए ज्तोतिषी का सहारा लिया।

शिल्पा शेट्टी

हिन्दी सिनेमा जगत की सुपरहिट एंड फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है। शायद आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि शिल्पा शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत से पहले अपना नाम बदल लिया था। जी हां, शिल्पा का पहले नाम अश्विनी शेट्टी था। दरअसल, न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर शिल्पा के पेरेट्स ने उनका नाम अश्विनी से बदलकर शिल्पा शेट्टी रख दिया था।

सलमान खान

बॉलीवुड दबंग यानी सलमान का असली नाम जानकर आपको भी हैरानी होगी। बता दें कि उनका असली नाम सलमान नहीं बल्कि अब्दुल राशिद सलमान खान है। मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत के समय उन्हें अपना नाम लंबा लगा जिसके बाद उन्होंने अपने सेकेंड नाम सलमान खान के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा।

कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, कैटरीना ने भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले अपना नाम बदल लिया था। दरअसल, कैटरीना का असली नाम KATE TURQUOTTE था लेकिन जब वो बॉलीवुड में आई तो उन्होंने अपना नाम बदल कर KATRINA KAIF कर लिया।

आमिर खान

इसके अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने से पहले अपना नाम बदला था। दरअसल, असल नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है।

सनी लियोनी

अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली स्टार सनी लियोनी ने भी अपना असली नाम बदला था। जी हां, सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है, लेकिन जब वो पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनीं तो उन्होंने अपना नाम बदलकर सनी रख लिया।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है, लेकिन जब उन्हें पहली फिल्म सौंगध मिली तो उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार रख लिया। नाम बदलने के बाद उनका फिल्मी करियर चमक गया।

करिश्मा कपूर

वहीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने नाम से रानी मुखर्जी की तरह एक लेटर हटा दिया। जी ही, करिश्मा ने अपना नाम Karishma Kapoor से बदलकर Karisma Kapoor रख लिया।

जितेन्द्र कपूर

अपने जमाने में फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाने वाले सुपरस्टार जितेन्द्र कपूर ने भी अपना असली नाम बदला था। दरअसल, उनका असली नाम रवि कपूर था। उस दौर में बॉलीवुड हीरोज के नाम के कुछ अलग तरह के होते थे और उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री के हिसाब से अपना नाम बदल लिया था। लेकिन अपने रियल नाम से लगाव के चलते उन्होंने हमेशा हर फिल्म अपना नाम रवि ही रखा था।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशस मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button