बॉलीवुड

52 साल की हुईं “मैंने प्यार किया” की एक्ट्रेस भाग्यश्री, परिवार के खिलाफ जाकर कर ली थी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म “मैंने प्यार किया” से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। भाग्यश्री का जन्मदिन 23 फरवरी को आता है और यह अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी। भाग्यश्री ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अचानक से ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आज हम आपको इनके जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

भाग्यश्री हिंदी फिल्म जगत की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, लेकिन फिल्मों में काम करने से पहले भाग्यश्री ने छोटे पर्दे पर अभिनय किया। आपको बता दें कि भाग्यश्री ने अभिनेता अमोल पालेकर के सीरियल “कच्ची धूप” से एक्टिंग की शुरुआत की थी और यह सीरियल काफी हिट भी साबित हुआ था। भाग्यश्री ने फिल्म “मैंने प्यार किया” से बॉलीवुड मैं डेब्यू किया था। यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

फिल्म “मैंने प्यार किया” में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म में इन दोनों की क्यूट लव स्टोरी और केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। भाग्यश्री ने अपनी मासूमियत से हर किसी को प्रभावित किया था। लोगों ने इनकी एक्टिंग के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। भाग्यश्री को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

52 साल की अभिनेत्री भाग्यश्री इस उम्र में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इस उम्र में भी यह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को खूबसूरती के मामले में मात देती हैं। भाग्यश्री अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रही हैं। अगर हम इनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने हिमालय दसानी के साथ प्रेम विवाह किया था।

आपको बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय दसानी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ाई किया करते थे। अभिनेत्री भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्होंने खुद हिमालय को प्रपोज करने का इशारा दिया था। भाग्यश्री ने हिमालय से कहा था कि तुम सिर्फ पूछ लेना मैं ना नहीं करूंगी। भाग्यश्री और हिमालय दसानी स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। धीरे-धीरे इनका प्यार और गहरा होता चला गया और आखिर में इन्होंने विवाह करने का फैसला ले लिया।

लेकिन भाग्यश्री के पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन इस शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे लेकिन भाग्यश्री हिमालय दसानी से बेहद प्यार करती थीं, जिसकी वजह से पिता के इस शादी के खिलाफ होने के बावजूद भी भाग्यश्री ने परिवार के खिलाफ जाकर हिमालय दसानी से शादी रचा ली। आपको बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय दसानी ने साल 1990 में एक मंदिर में जाकर शादी की थी।

भाग्यश्री को अपने असल जिंदगी का सच्चा प्यार मिल गया। शादी के बाद भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। यह दोनों “कैद में है बुलबुल”, “पायल”, “त्यागी” जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री अपने पति हिमालय से बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने अपने पति के लिए अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। पति के लिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी।

अभिनेत्री भाग्यश्री अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन यह अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं और फैंस भी उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में वैलेंटाइन के अवसर पर भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ एक रोमांटिक फोटो फैंस के बीच शेयर की थी।

भाग्यश्री और हिमालय दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। यह अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिनको देखकर यह साफ साफ पता चलता है कि सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि भाग्यश्री असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक हैं।

Related Articles

Back to top button