धार्मिक

क्या आपके ऊपर शनि भारी तो नहीं? इन लक्षणों से शुभ-अशुभ की पहचान कर, उसके अनुसार करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को सबसे गुस्सैल ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है परंतु शनि ग्रह की शुभ स्थिति व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है।

आपको बता दें कि शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना जाता है। यह हमेशा मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। शनि की गति बहुत धीमी है, 12 राशियों में यह अपना चक्कर पूर्ण करते हैं, जिसकी वजह से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है।

आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोग शनि देव के नाम मात्र से ही भयभीत हो जाते हैं। सभी लोग यही चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा उनके ऊपर हमेशा बनी रहे। सभी लोग शनि के बुरे प्रभावों से बचना चाहते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि शनि किसी व्यक्ति से बिगड़ जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक कई मुसीबतें उत्पन्न होने लगती है। शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही खतरनाक माना गया है।

अगर आप शनि से शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि शनि के शुभ-अशुभ प्रभाव क्या है? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनि के शुभ-अशुभ लक्षण और कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शुभ शनि के लक्षण

  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो इसकी वजह से व्यक्ति को हर क्षेत्र में प्रगति हासिल होती है।
  • शनि की शुभ स्थिति की वजह से व्यक्ति के जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • आपको बता दें कि शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है उसके ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसे लोग समाज में खूब मान-सम्मान हासिल करते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो इसकी वजह से नाखून और बाल स्वस्थ, चमकदार एवं मजबूत बने रहते हैं।

अशुभ शनि के लक्षण

  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव है तो इसके कारण उस व्यक्ति के बाल काफी तेजी से झड़ने लगते हैं। आपको बता दें कि सूर्य के बुरे प्रभाव की वजह से भी बाल झड़ते हैं।
  • शनि का बुरा प्रभाव होने की वजह से अचानक ही आग लगने की संभावना रहती है। घर का कोई हिस्सा या दीवार गिर जाती है या क्षतिग्रस्त हो जाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का बुरा प्रभाव है तो इसकी वजह से व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।
  • शनि के बुरे प्रभाव की वजह से धन-संपत्ति, मकान और रोजगार संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

शनि को शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय

  • अगर आप शनि से शुभ फल की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें ₹1 रुपये का सिक्का डाल दें। अब उसमें आप अपना चेहरा देखें। इसके बाद आप वह तेल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दीजिए।
  • शनि को शुभ बनाने के लिए आप हाथ में लोहे का छल्ला धारण कर सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो आप लोहे का छल्ला ना पहने।
  • जो व्यक्ति गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं, उनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आप सफाई कर्मियों और निर्धनों के साथ अच्छा व्यवहार करें और गरीब लोगों को शनि से संबंधित चीजें दान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button