धार्मिक

राशिफल 9 दिसंबर: आज 3 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, मां लक्ष्मी की कृपा से संवर जाएगी किस्मत

आज हम आपको शुक्रवार 9 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अचानक धन लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए हैं। आपका कोई अधूरा सपना साकार हो सकता है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आएगा, वह कारगर साबित होगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने का आनंद ले सकते हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्यार के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में थोड़ा सावधान रहना होगा अन्यथा जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर में अच्छी तरह की मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। नया मकान खरीदना चाह रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कोई पुरानी बात आपके मन को परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी कामकाज में ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कहीं निवेश बनाने की करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने में आप सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। काम से संबंधित मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अच्छे लोगों के साथ रहने से आपको फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज निवेश से फायदा होने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा तभी आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपना प्रयास जारी रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में विस्तार के लिए भाई का सहयोग मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप हर मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। पिताजी की मदद से आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको उन्नति मिलती हुई नजर आ रही है। लग्जरी सामान की बिक्री करने वाले लोगों को भरपूर लाभ होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको खुद पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से पारिवारिक बिजनेस में विस्तार होगा और शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना बनी हुई है। दफ्तर में अधिकारी वर्ग काम का दबाव आपके ऊपर बना सकते हैं। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button