धार्मिक

बुध प्रदोष व्रत पर बन रहा सौभाग्य योग, इन राशियों के कार्य-व्यापार में होगी उन्नति, होगा फायदा

24 फरवरी दिन बुधवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बुधवार के दिन जो प्रदोष व्रत पड़ता है उसको बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना और व्रत रखने वाले को अपने जीवन में सभी सुख की प्राप्ति होती है। व्रत रखने से सुख-सौभाग्य और समृद्धि आती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार बुध प्रदोष व्रत के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सौभाग्य योग का निर्माण कर रही हैं, उसके बाद शोभन योग बनेगा जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

कर्क राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल हो सकते हैं। आपको अपनी नई योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी खास काम से यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप काम के सिलसिले में कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से अचानक कारोबार में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस में सभी लोगों की सहायता मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। धन कमाने के कई नए जरिए हाथ लग सकते हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकता है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर काफी विचलित होगा। बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को खुश करना काफी कठिन हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप ऐसे लोगों से सतर्क रहें। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं परंतु आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। शत्रुओं से दूरियां बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति पर विचार-विमर्श हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोग सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अपरिचित लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि वाले लोग अपने कामकाज की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए दोस्तों से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर हाथ लग सकते हैं। आप कोई भी यात्रा कर रहे हैं तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से दूर रहना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। काफी दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button