अजब ग़जब

शादी में दोस्त ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखकर लोग बोले ‘दूल्हे को अब जिंदगीभर कमाना नहीं पड़ेगा’

भारतीय शादियों की बात ही कुछ और होती है। यहां इतनी सारी रस्में और रिवाज होते हैं जो इस शादी को मजेदार बना देती है। वहीं शादी में आने वाले मेहमान भी शादी की मस्ती में चार चाँद लगा देते हैं। शादी अपनी हो या किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार की, मजा सभी में फूल आता है। शादी में दूल्हा दुल्हन के दोस्त अक्सर हंसी मजाक भी करते रहते हैं। कई बार उनके मजाक इतने अनोखे होते हैं कि देखने वाला भी हंस हंस के लोटपोट हो जाता है।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखे विडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। लोग स्टेज पर आकार बारी बारी से इनसे मिल रहे हैं। सामान्यतः इस दौरान शादी में आए मेहमान स्टेज पर दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट्स भी देते हैं। इन तोहफों को लेकर दूल्हा दुल्हन के मन में भी बड़ा उत्साह रहता है। लेकिन आज हम जो वायरल वीडियो आपको बताने वाले हैं उसमें एक दोस्त अपने दूल्हे को एक ऐसा गिफ्ट देता है जिसे देख आपको भी यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हे का दोस्त स्टेज पर आता है और जेब में से दो सिक्के निकालता है। इसके बाद वह इन सिक्कों को कैमरे के सामने बताकर शो ऑफ भी करता है। वह यह सब दूल्हे के पीछे खड़े होकर करता है। इस दौरान दूल्हे को कोई अंदाजा नहीं रहता है कि उसका दोस्त उसकी पीठ पीछे क्या कर रहा है। हालांकि बाद में वह दूल्हे के हाथ में दोनों सिक्के थमा देता है। फिर दूल्हा समझ जाता है कि पूरा मजरा क्या है।

इस वीडियो को फ़ेसबुक पर Satyapal Singh Satyapal नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए उसने कैप्शन में लिखा ‘ इस भाई ने तो हनीमून का पूरा पैकेज ही गिफ्ट कर दिया’। अभी तक इस वीडियो को कई लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोग इसके ऊपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘अब दूल्हे को जीवनभर कमाने की जरूरत नहीं है।’ वहीं एक ने लिखा कि ‘दूल्हे ने भी इस भाई की शादी में ऐसा कोई मजाक किया होगा, अब ये इसका बदला ले रहा है।’ एक अन्य कमेंट आता है कि ‘बंदे ने बहुत सारी सेविंग कर ली दोस्त की शादी के लिए।’ बस इसी तरह और भी कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

देखें वीडियो


वैसे आपको शादी का यह मजेदार वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही आपको शादी में मिले तोहफों का अनुभव भी साझा करें। जरा सोचिए यदि आपकी शादी में कोई दोस्त या रिश्तेदार आकार एक एक के सिक्के दे जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? आप इस सिचूऐशन के साथ कैसे डील करेंगे? अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। हम इसी तरह के और भी मजेदार वीडियो आपके लिए लाते रहेंगे। इस तरह आपका भी मनोरंजन होता रहेगा। हँसते रहिए और हँसाते रहिए।

Related Articles

Back to top button