चुटकुले

Funny jokes: संता- यार बंता! ये तेरे होंठ कैसे जल गए? बंता- कल बीवी को छोड़ने रेलवे स्टेशन…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

बीवी (खुश होकर पति से)- क्या बात है…

आज मेरी फोटो पर फोटो खींचे जा रहे हो….?

पति- मेरा सपना था कि मैं एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनूं….

डिस्कवरी चैनल वालों ने वाइल्ड लाइफ पर लिए गए तस्वीरों को उनके वेबसाइट….

पर अपलोड करने के लिए कहा है….

जिसकी अच्छी तस्वीरें होगी उन्हें वाइल्ड लाइफ….

फोटोग्राफर बनने का मौका मिलेगा…..!

इसलिए मैं तुम्हारी तस्वीरें ले रहा हूं…..!!

Joke-3

संता- तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी….!

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूँ…..!

संता- मैंने सजा दे दी….!

बंता- कैसे….?

संता- मैं उसकी कटोरी का दूध पी गया….!!

Joke-4

Joke-5

पप्पू ने गुस्से में अपनी पत्नी को फोन लगाया….

पप्पू- कहां रह गई रात के 12:00 बज गए हैं…..?

इतनी रात में किसके साथ है…..?

पत्नी- अरे जानू यहां जाम लगा है….!

पप्पू- ओ हो….. तो कब तक आओगी….?

पत्नी- पता नहीं क्योंकि अभी तो पहला ही जाम लगा है….!!

Joke-6

बच्चा अपनी मम्मी से बोला- मम्मी जी, गांधी जी के….

सर पर बाल क्यों नहीं थे…..?

मम्मी- क्योंकि बेटा वे हमेशा सच बोलते थे….!

बच्चा- ओ हो अब समझ में आया तुम औरतों के….

बाल इतने लंबे क्यों होते हैं….!!

Joke-7

Joke-8

एक लड़की अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी….

लड़की- मां, आपने कैसे लड़के से मेरी शादी करवाई है…..!

मां- क्यों, क्या हुआ बेटी…..?

लड़की- वो लड़का तो हमेशा नशे में ही रहता है….!

मां (आश्चर्य से)- तो ये बात तू अब बता रही है, शादी के 2 साल बाद….?

लड़की- अरे, मुझे भी कहां मालूम था, वो तो कल रात बिना शराब पिए….

घर आया तब मुझे पता चला….!!

Joke-9

पत्नी- सुनते हो, अखबार में छपा है कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है…!

शराबी पति- तो क्या इसे बंद कर दूं….?

पत्नी- जी बिल्कुल, वादा करो कि आज से ये सब बंद कर दोगे…!

पति- मैं तुमसे जो वादा करता हूं उसे कभी नहीं तोड़ता….!

अब कल से घर में अखबार आना बंद….!!

Joke-10

रमेश को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई….

एक महिला ने फोन किया- Hello, मेरे घर पर आग लगी है…

आप जल्दी से आ जाइये…!

रमेश- क्या आपने पानी डाला….?

महिला- हां, फिर भी आग बुझी ही नहीं….!

रमेश- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे….?

हम भी तो पानी ही डालेंगे ना….!!

Joke-11

पेन खो जाए तो नया ले सकते हैं…

लेकिन उसका ढक्कन खो जाए तो नया नही ले सकते है…..!

इसलिए जीवन मेँ एक बात हमेशा याद रखना….!

पेन हमेशा टिचुक-टिचुक वाला ही लेना…!!

Joke-12

Related Articles

Back to top button