चुटकुले

Funny jokes: एक बच्चे ने अपनी मां से कहा- मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि…आपसे….

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

शेयर बाजार से मार खाया हुआ पति….

बैठे-बैठे अपनी मोटी पत्नी की तरफ……

गौर से देख रहा था फिर मन ही मन बोला-

अपने जीवन की सिर्फ यही एक इन्वेस्टमेंट है जो….

देखते ही देखते तीन गुना हुई है….!!

Joke-3

पहले किसी को छींक आती थी तो…..

चलता आदमी रुक जाता था कि….

कहीं मेरा काम रुक ना जाए….!

आजकल किसी को छींक आती है तो…..

रुका हुआ आदमी चल देता है कि….

कहीं मेरा भी काम ना हो जाए…..!!

Joke-4

Joke-5

कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त ने सलाह दी थी कि…..

अगर पत्नी के कहर से बचना है तो….

रोटी मेकर ले लो….!

ना बेलन होगा ना कहर टूटेगा….!

बंदा कुछ दिन खुश रहा….

कल फिर फोन आया…..

भाई वॉशिंग मशीन किस कंपनी का ठीक रहेगा….??

Joke-6

प्रेमिका- जानू मैं दिखने में कैसी लगती हूं….?

प्रेमी- एकदम अप्सरा….

खुदा ने तुमको फुरसत में बनाया होगा….!

प्रेमिका- सच्ची जानू….?

प्रेमी- हां…. क्योंकि फालतू के काम….

फुरसत में ही किए जाते हैं….!

ब्रेकअप…..!!

Joke-7

Joke-8

पति- तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा…..?

जो शादी के लिए हां कर दी….?

पत्नी- बचपन में बुआ के घर आई थी….

जो इसी मोहल्ले में रहती थी….

तब देखा था आपकी मां आपको….

गली में चप्पल से मार रही थी और….

आप चुपचाप सर झुकाए खड़े थे…..

तभी मैंने सोच लिया था…..

शादी करूंगी तो इसी लड़के से…..!!

Joke-9

घायल पतिदेव को अस्पताल में भर्ती कराते ही….

डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा-

पेशेंट का मेडिक्लेम है? जिससे इलाज अच्छा हो और….

आपको खर्च की चिंता ना रहे…..!

पत्नी- डॉक्टर साहब….. इलाज विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए….

LIC है… उस पर ध्यान दीजिए….!!

Joke-10

हाथी की बाइक बिगड़ गई…..

चींटी ने उसे अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे दी….

रास्ते में चींटी ने हाथी से कहा-

यार जरा नीचे होकर बैठ जा….!

हाथी- क्यों….?

चींटी- अरे….. अगर डैड ने देख लिया तो…..

बेवजह का बवाल हो जाएगा….!!

Joke-11

18 साल के थे तब लगता था….

अपना टाइम आयेगा….!

30 साल के हो गए तभी लगता था….

अपना टाइम आएगा….!

साला 40 की उम्र हो गई, तब भी एक आस थी कि….

अपना टाइम आयेगा….!

50 पार हो गए, बच्चे भी बड़े बड़े हो गए पर….

अपना टाइम तो कभी आया ही नहीं….!

फिर एक दिन अचानक सीने में दर्द हुआ और….

वह बात डॉक्टर ने कही….

इनका टाइम आ गया है…. सब रिश्तेदारों को बुलवा लो….!!

“अपने टाइम का इंतजार ना करें, बस खुलकर जिएं….. खिलखिला कर हंसें”…..!!!

Joke-12

Related Articles

Back to top button