अजब ग़जब

अनोखे रिवाज़: शादी के बाद कहीं दुल्हन पहनती है सफ़ेद कपडे तो कहीं दूल्हे की होती है पिटाई

शादी का बंधन बहुत पवित्र माना जाता है। हर इंसान के जीवन में शादी बहुत खूबसूरत लम्हा होता है। लोग अपनी शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए कई सालों पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। वह अपनी शादी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देते हैं और हर संभव प्रयास करके वह अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इस खास दिन पर दूल्हा और दुल्हन सबसे अलग दिखने का प्रयास करते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादियों में कई प्रकार के रीति-रिवाज निभाए जाते हैं जो इसे बहुत खास बनाते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में लोग शादी में होने वाली रस्में, रीति-रिवाज निभाते हैं। दुनिया भर में शादियां होती हैं, परंतु हर जगह इनमें निभाई जाने वाली परंपराएं अलग-अलग होती हैं।

हम सभी लोग भारतीय परंपराओं के बारे में तो अच्छी तरह से जानते ही हैं लेकिन दुनियाभर में कुछ बहुत से आकर्षक और कमाल की परंपराएं भी देखने को मिलती हैं, जो अलग-अलग देशों में शादियों के दौरान निभाई जाती है।

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के जोड़ों को अपने लाइफ पार्टनर से मिलने के लिए बहुत से पड़ाव से गुजरना पड़ता है ताकि हर जोड़ा शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत कर सके।

आज हम आपको दुनिया के उन कुछ देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर शादियों में बहुत ही अजीबो-गरीब रस्में निभाई जाती हैं। अगर आप इनके बारे में सुनेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

दूल्हे की होती है जमकर पिटाई

मान लीजिए शादी में अगर दूल्हे की जमकर पिटाई हो तो ऐसे में भला कौन शादी करना चाहेगा लेकिन साउथ कोरिया में शादी के समय कुछ ऐसी ही परंपरा निभाई जाती है। जी हां, यहां पर दुल्हन को घर ले जाने से पहले दूल्हे को अपने जूते निकालने पड़ते हैं और उसके बाद उसकी टांगों को रस्सी से बांधकर दूल्हे के दोस्त बारी-बारी से उसके पैरों पर छड़ी या सूखी मछली पीटते हैं।

दरअसल, यह परंपरा इसलिए निभाई जाती है क्योंकि इससे दूल्हे की ताकत को परखा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि जब दूल्हे की पिटाई होती है तो उस दौरान दूल्हे के चरित्र की पहचान करने के लिए दुल्हन के परिवार वाले लगातार उससे सवाल पूछते रहते हैं।

बाथरूम जाने की नहीं होती है इजाजत

बोर्नियो के एक इलाके में शादियों में बेहद अजीबो-गरीब परंपरा निभाई जाती है। दरअसल, लड़का और लड़की को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया जाता है और उनको कहीं भी जाने की परमिशन नहीं दी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि वह इस दौरान बाथरूम तक नहीं जा सकते हैं। इस अजीब परंपरा के पीछे वहां के लोगों का ऐसा मानना है कि इससे शादी का बंधन मजबूत और सुखी पूर्वक व्यतीत होता है।

जमकर क्रॉकरी तोड़ी जाती है

जर्मनी में शादियों में भी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां पर नवविवाहिता को आशीर्वाद देने का अपना एक अलग ही तरीका होता है, जिस दिन शादी होती है उस दौरान सभी मेहमान दुल्हन के घर पर मिलते हैं जहां पर वह खाना खाते हैं और उसके बाद क्रॉकरी तोड़ने की रस्म शुरू हो जाती है।

इसके बाद नवविवाहित जोड़े को मिलकर उन चीनी मिट्टी के बर्तनों का ढेर साफ़ करना होता है। वहां की ऐसी मान्यता है कि इससे बुरी आत्माएं दूर होती हैं। इन बर्तनों को मेहमान बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए भी जमीन पर फेंकते हैं। इसके अलावा इस परंपरा को दूल्हा-दुल्हन के लिए अच्छी किस्मत लाने के लिए किया जाता है। जर्मनी में निभाई जाने वाली इस परंपरा को पोल्टरबेंड कहते हैं।

दुल्हन को शादी से एक महीने पहले रोजाना पड़ेगा रोना

अगर आप हमारे पड़ोसी देश चीन में शादियों में निभाई जाने वाली परंपरा के बारे में जानेंगे तो बहुत आश्चर्य होगा। जी हां, क्योंकि चीन के एक हिस्से में होने वाली दुल्हन को शादी से 1 महीने पहले रोजाना 1 घंटे रोना पड़ता है। जी हां, भले ही यह बात थोड़ी हैरान कर देने वाली है लेकिन यहां के लोगों का इस रस्म को लेकर ऐसा मानना है कि यह दुल्हन के वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा शगुन होता है। इसके अलावा चीन के एक इलाके में होने वाले दूल्हा-दुल्हन को पहले मुर्गे की चीड़फाड़ करके उसका लीवर निकालना पड़ता है, जिसके बाद उनकी शादी की तारीख तय की जाती है।

जापानी दुल्हन सफेद कपड़े पहनती है

जापानी दुल्हन अपनी शादी के दिन सिर से लेकर पैर तक सफेद रंग के कपड़े पहनती है, वह अपनी शादी के दिन शिंटो समारोह मनाती है। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि उसका मेकअप भी सफेद ही होता है। इस परंपरा के पीछे वहां के लोगों का ऐसा मानना है कि सफेद रंग उसकी स्थिति को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button