धार्मिक

27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ, इच्छाएं होंगी पूर्ण

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा तिथि का बहुत ही महत्व माना गया है। इस बार माघ पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी दिन शनिवार को पड़ रही है। माघ पूर्णिमा के दिन दान, हवन, व्रत और जप किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर माघ पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य जैसे काम किए जाए तो इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि धन, संतान और मोक्ष भी मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिनको अगर माघ पूर्णिमा के दिन किया जाए तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको माघ पूर्णिमा के कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप यह उपाय अपनी राशि के अनुसार करते हैं तो आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी। आपका जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग की दाल का दान अवश्य करना चाहिए। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन चावलों का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा जरुर खिलाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उन सभी से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को अगर आप करते हैं तो इससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की वृश्चिक राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को जरूर खिलाना चाहिए। इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन मंदिर में चने की दाल का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको अपने जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन कंबल का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से नौकरी में अगर किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही है तो वह दूर होती है।

कुंभ राशि

जिन लोगों की कुंभ राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको अपने बिजनेस की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है, उनको पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button