धार्मिक

आज गुरु पुष्य योग का हो रहा निर्माण, इन 5 राशियों को होगा जमकर फायदा, भाग्य रहेगा प्रबल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी दु:खो का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 25 फरवरी पर गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में यह योग बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य स्थाई होते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गुरु पुष्य योग बनने से सभी राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किसको शुभ फल मिलेगा और किसको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर गुरु पुष्य योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। संतान की तरफ से उन्नति दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप अति प्रसन्न होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में काफी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। शुभ योग की वजह से धन संबंधित कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। आपकी नई योजनाएं सार्थक होंगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। परिवार के लोग एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। व्यापार में भरपूर लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। भूमि और जमीन-जायजाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभफल की प्राप्ति होगी। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म होगा। आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है परंतु आप विषम परिस्थितियों में घबराए नहीं। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। आपको ढेर सारी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। व्यापार में मिलाजुला फल प्राप्त होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। भविष्य को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। विवाह योग्य लड़का व लड़की को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिलने का योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग कार्यालय में कुछ ज्यादा ही व्यस्त नजर आ रहे हैं। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। दान पुण्य में आपका अधिक मन रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को करने के लिए आपको अधिक कोशिश करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप बेवजह तनाव मत लीजिए अन्यथा सर दर्द की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

तुला राशि वाले लोग थोड़ा संभल कर रहें। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु घरेलू खर्चों पर लगाम रखने की आवश्यकता है। आमदनी के स्रोत बने रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा परंतु दांपत्य जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button