बॉलीवुड

आशा भोसले से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, महंगे बार और रेस्टोरेंट के मालिक हैं ये बॉलीवुड के सितारे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं। जिन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बॉलीवुड के स्टार्स फिल्मों से अच्छी खासी कमाई करते हैं परंतु कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ खुद का दूसरा बिजनेस भी चला रहे हैं और अपने बिजनेस से यह खूब मोटी कमाई करते हैं। कई सितारों का पैसा ज्यादातर बार और रेस्टोरेंट में लगा हुआ है। बॉलीवुड के यह सितारे बिजनेस में अच्छी खासी सफलता हासिल कर रहे हैं। आज हम आपको उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो खुद का रेस्टोरेंट चला रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से देश के अलावा विदेशों के भी लाखों दिलों को धड़काया है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम शिल्पा शेट्टी का भी आता है। शिल्पा शेट्टी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी फिल्म जगत की कई फिल्मों में काम किया है। यह फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट, स्पा और बार का भी बिजनेस करती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इतना ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से करोड़ों की कमाई करती हैं।

बॉबी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल का होटल “समप्लेस ऐल्स” मुंबई के अंधेरी में स्थित है। यह जगह बेहद खूबसूरत है। आप इस जगह पर अपने परिवार के साथ एक बेहद अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको इस होटल में स्वादिष्ट इंडियन और चाइनीस डिश पेश की जाती है, जो काफी मशहूर है। इस होटल को बेहद ही खूबसूरती के साथ बॉबी देओल ने बनवाया है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु यह बिजनेस के क्षेत्र में भी अच्छी खासी सफलता हासिल कर रही हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का मुंबई में बंगाली माशी किचन नाम का एक रेस्टोरेंट है, जो बंगाली डिशेज के लिए प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं बल्कि सुष्मिता सेन का एक ज्वेलरी का बिजनेस है जिसको उनकी माताजी संभालती हैं। इसके अलावा तंत्र एंटरटेनमेंट के नाम से सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

जैकलिन फर्नांडीस

बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने अपने फिल्मी करियर में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह श्रीलंका की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। आपको बता दें कि जैकलिन फर्नांडीस ने कोलंबो श्रीलंका में काएमासूत्र नाम का एक खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया है। शुरुआत में सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनीराम यहां के मेन शेफ थे। जो भी अभिनेत्री के रेस्टोरेंट पर आता है उनको श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिल जाती है।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना स्थान तो बनाया है परंतु इसके बाहर की दुनिया में भी यह अच्छा खासा नाम कमा रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी को लोग अन्ना के रूप में भी जानते हैं। सुनील शेट्टी मुंबई में बने “मिसचीफ रेस्टोरेंट” और “बार H20” के मालिक हैं। इतना ही नहीं बल्कि भारत में भी उनके कई जिम चल रहे हैं। इसके अलावा पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है।

आशा भोसले

फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले की आवाज का हर कोई दीवाना है। इन्होंने अपने फिल्मी सफर में बहुत से गानों में अपनी आवाज दी है। आपको बता दें कि आशा भोसले गायिकी से अलग रेस्टोरेंट का बिजनेस भी चलाती हैं। भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी आशा भोसले का रेस्टोरेंट है। दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में इन्होंने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है और सबसे बड़ी खास बात यह है कि इन सभी रेस्टोरेंट का नाम आशा है।

Related Articles

Back to top button