धार्मिक

इन 4 राशियों को मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा, मां संतोषी के आशीर्वाद से होगा कोई बड़ा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इन राशि वालों को अपने जीवन की मुश्किलों से छुटकारा प्राप्त होगा। इनको कई क्षेत्रों से बेहतरीन फायदे मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। आप अपने सभी कार्य मेहनत के बलबूते आसानी से पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने वाले हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से व्यापार के क्षेत्र में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से कामकाज में उत्तम परिणाम हासिल होगा। निवेश संबंधित कामों में प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ आप खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अचानक आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों को संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। निजी संबंधों के मामले में मतभेद का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचें। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों को बेवजह के लेनदेन से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर-परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी कार्यों पर फोकस करें। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पुराने मित्रों से उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। भविष्य की योजनाओं को लेकर आप गंभीरता से सोच-विचार करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। संतान के भविष्य की कुछ चिंता सता सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना होगा।

Related Articles

Back to top button