मनोरंजन

सोशल मीडिया पर छाई ‘छोटी आलिया’, केसरिया बालम पर किया क्यूट डांस, देखें Video

डांस एक ऐसी चीज है जिसे करने का शौक हर किसी को होता है। कुछ लोग तो इसमें बड़े ही माहिर होते हैं। खासकर आजकल के बच्चे डांस के मामले में कुछ ज्यादा ही एडवांस हो गए हैं। वह अपने हुनर से बड़े-बड़े लोगों को मात दे देते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्ची को ही देख लीजिए। इसने इतना अच्छा डांस किया कि लोग उसके डांस को आलिया भट्ट से भी बेहतर बता रहे हैं।

आलिया भट्ट के गाने पर बच्ची ने दी सुदंर प्रस्तुति

आप सभी ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ‘केसरिया बालम’ गाना जरूर सुना होगा। ये गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस छोटी सी बच्ची ने इसी गाने पर एक सुंदर डांस प्रस्तुति दी है। इतना ही नहीं उसने डांस करते हुए कपड़े भी बिल्कुल आलिया भट्ट की तरह पहन रखे हैं। बच्ची टीवी के सामने डांस करती है। उसके बैकग्राउन्ड में ‘केसरिया बालम’ गाना चलता रहता है।

यह बच्ची हूबहू आलिया भट्ट की तरह सारे डांस स्टेप्स करती है। इसके अलावा चेहरे के हावभाव भी वैसे ही देती है। बच्ची का यह अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। वह इस डांस और एक्सप्रेशन के साथ किसी स्टार से कम नहीं लगती है। बच्ची का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर radadia_vyomi नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

देखकर लोग बोले- आलिया से भी बेहतर नाची

एक यूजर ने लिखा “बहुत ही क्यूट डांस है।” दूसरे ने कहा “बच्ची में टैलेंट है। उसे डांस रियलिटी शो में जाना चाहिए।” एक और शख्स कहने लगा “इस बच्ची ने तो आलिया से भी बेहतर डांस किया है।” वहीं एक कमेंट आता है “आजकल के बच्चे कितने हुनरमंद हो गए हैं। हम जब बच्चे थे तो यूं ही इधर उधर कूद लिया करते थे।” बस इसी तरह और भी लोग बच्ची की तारीफ करने लगे।

यहां देखें बच्ची का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vyomiradadia (@radadia_vyomi)


इस बात में कोई शक नहीं कि बच्ची ने इस गाने पर बहुत ही शानदार डांस किया है। बच्ची ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नाम व्योमी रदड़िया (Vyomi radadia) बताया है। उन्हें डांस करना बड़ा पसंद है। उनके इंस्टाग्राम पर अस्सी हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह यहां अपने डांस वीडियोज अक्सर साझा करती रहती हैं। वैसे आपको इनका ये डांस कैसा लगा? अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button