चुटकुले

Funny jokes: संता- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है…? बंता- ये तो परिस्थिति पर निर्भर…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

एक शराबी वकील के पास गया और बोला-

मैं रोज सरकार के मान्यता प्राप्त ठेके से शराब लेता हूं…..

जिस पर GST भी कटता है और इस तरह मेरे द्वारा खरीदी गई बोतल से….

टैक्स के रूप में जो पैसे जाते हैं वह देश के विकास में काम आते हैं लेकिन….

मेरी पत्नी मुझे शराब ना खरीदने और ना पीने के लिए दबाव डालती है….

मारती है…. और झगड़ा भी करती है….

क्या मैं अपनी पत्नी पर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और….

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अपराध में जेल भेज सकता हूं….?

वकील बार-बार यह सोचकर बेहोश हो रहा था कि….

इस बेवड़े के दिमाग में ऐसा जबरदस्त आईडिया आया कहां से….??

Joke-3

एक ट्रेन अंबाला से अमृतसर रवाना होनी थी….

रात के 9:00 बजे सभी डिब्बे खचाखच भरे थे….

संजू भी चढ़ गया पर उसे बैठने की जगह नहीं मिली तो….

उसे एक तरकीब सूझी और सांप सांप चिल्लाना शुरु किया….

लोग डर के मारे सामान सहित उतर कर दूसरे डिब्बे में चढ़ गए….

संजू ठाठ से ऊपर बिस्तर लगा कर लेट गया….!

दिन भर की थकान के कारण सो गया…..

सबेरा हुआ चाय-चाय की आवाज से उठा….

चाय ली और चाय वाले से पूछा कि….

कौन सा स्टेशन आया है….?

तो चाय वाले ने बताया अंबाला है!… फिर पूछा-

अंबाला से तो रात को चले थे…..?

चाय वाला बोला- इस डिब्बे में सांप निकला था इसलिए….

इस डिब्बे को यहां काट दिया गया था….!!

Joke-4

Joke-5

कुछ औरतें आपस में पति पत्नी के रिश्ते पर बात कर रही थीं….!

थोड़ी देर सुनकर एक बोली-

अरे बहन… पता नहीं कुछ औरतें अपने पति की बुराई कैसे कर लेती हैं….?

अब मेरे वाले को देख लो…. अक्ल के नाम पर एक पैसा उसके पास नहीं….

शक्ल भगवान ने दी नहीं…. रंग ऐसा जैसे पैदा होते ही भट्टी में डालकर भून दिया हो और….

कंजूस तो इतना कि कच्चे भी सेकंड हैंड खरीद कर पहनता है….

खराटे इतना मारता है कि दिल करता है सोते ही नाक में मिट्टी का तेल….

डालकर आग लगा दूँ पर…..

मजाल है जो आज तक मैंने उसकी बुराई की हो….

जैसे भी हैं मेरे पति परमेश्वर जो हैं….!!

Joke-6

पति- यूरोप के एक विद्वान ने लिखा है कि….

जो आदमी जितना बेवकूफ होता है….

उसे उतनी ही सुंदर पत्नी मिलती है….!

पत्नी- रहने दो जी….!

मेरी तारीफ करने के सिवा आपको कोई काम नहीं है क्या….!!

Joke-7

Joke-8

लड़का (लड़की से)- तुम मेरे सपनों में…..

ख्वाबों में…. जज्बातों में रहती हो….!

लड़की- भैया…. तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है….

मैं तो दिल्ली में रहती हूं….!!

Joke-9

देश के युवाओं के लिए संदेश…..

अगर तुम देश बदलना चाहते हो तो….

अभी बदल डालो….!

अगर शादी हो गई तो…..

तुम देश क्या…. टीवी का चैनल भी नहीं बदल पाओगे….!!

Related Articles

Back to top button