धार्मिक

राशिफल 23 सितंबर: मां लक्ष्मी की कृपा से 3 राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर, मेहनत का मिलेगा फल

आज हम आपको शुक्रवार 23 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके जीवन को खुशहाल बना देगा। आप जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बड़ी मात्रा में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। नौकरी और बिजनेस के जरूरी काम आज पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से भटक रहे थे उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत और भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। धन लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। जरूरी काम में आ रही बाधा खत्म हो जाएगी। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन खरीदने के योग बने हुए हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता खत्म हो जाएगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जरूरी कामकाज के तरीकों में बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शाम को आप अपने माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आज आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत मत कीजिए। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर करें इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता आएगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

Related Articles

Back to top button