बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीरों को देखकर पहचानना हो जाएगा मुश्किल, यहां देखिए Unseen Pictures

शुरुआत में इंसान बेहद साधारण जीवन व्यतीत करता है परंतु जैसे-जैसे इंसान के पास पैसा आने लगता है वैसे वैसे इंसान पूरी तरह से बदलता जाता है। इंसान की चाल ढाल के साथ-साथ लुक में भी काफी बदलाव आ जाता है। अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की बात करें तो कुछ बॉलीवुड के सेलेब्स पर यह बात बिल्कुल फिट बैठती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनका लुक फिल्म में आने से पहले बिल्कुल अलग था परंतु आज उनके लुक में काफी बदलाव आ चुका है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं। वर्तमान समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है।

शिल्पा शेट्टी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन शिल्पा शेट्टी हमेशा से ऐसी नहीं थीं। फिल्मों में आने से पहले शिल्पा शेट्टी का लुक बिल्कुल अलग था। अगर आप इनकी पुरानी तस्वीरों को देखेंगे तो इनको पहचान नहीं पाएंगे।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरत अदाओं और फैशन स्टाइल से सभी फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। शिल्पा शेट्टी की उम्र 45 साल की है लेकिन इस उम्र में भी इनकी सुंदरता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आई है। इनको देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा कि इनकी उम्र 45 की हो चुकी है। इसके अलावा अगर आप शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीरों को देखेंगे तो, आप यकीन मानिए बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे। शिल्पा शेट्टी के लुक में जबरदस्त परिवर्तन आया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं और इनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेत्री पहले कैसी दिखती थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी ने अपने चेहरे को आकर्षक और सही कट देने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। उनकी फोटो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब शिल्पा शेट्टी काफी युवा थीं, वह कैसी दिखती थीं।

 

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री रोजाना व्यायाम और योगा करती हैं, जिससे वह खुद को फिट रखती हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर काफी सजग रहती हैं। घंटों जिम में खूब पसीना बहाती हैं। खूब मेहनत करती है और यह अपने खानपान का भी खूब ध्यान रखती है, जिसकी वजह से इनके चेहरे पर चमक बनी रहती है।

अगर हम शिल्पा शेट्टी के फिल्मी करियर की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में महज 16 वर्ष की उम्र में एक विज्ञापन से की थी। साल 1993 में आई फिल्म “बाजीगर” से शिल्पा शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में शाहरुख खान की प्रेमिका की भूमिका में वह नजर आई थीं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। आपको बता दें कि शिल्पा ने जाने-माने उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ साल 2009 में शादी रचाई थी। फिलहाल में शिल्पा शेट्टी एक डांस शो में बतौर जज के रूप में काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button