बॉलीवुड

गुमनामी की लाइफ जी रहे हैं इन नेताओं के बच्चे, बॉलीवुड में करियर बनाने का था सपना

बॉलीवुड में हमेशा से नेपोटिज्म को लेकर एक लंबी बहस चलती रही है। इंडस्ट्री में एक धड़ा ऐसा है, जो हमेशा ये मानता है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म कायम है तो वहीं दूसरा धड़ा ऐसा है, जिसका मानना है कि बॉलीवुड में सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग के दम पर ही जगह बनाई जा सकती है।

हालांकि कई दफा बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात सही साबित होती हुई नजर आती है। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका संबंध पॉलिटिकल फैमिली से है और बॉलीवुड में भी वो अपना हाथ आजमा चुके हैं। इसके बावजूद इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। आइये जानते हैं, आखिर लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

नेहा शर्मा

एक्ट्रेस नेहा शर्मा बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। नेहा की खूबसूरती के वैसे तो लाखों दीवानें हैं, मगर उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। नेहा ने साउथ इंडियन फिल्म चिरूथा से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई।

नेहा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म क्रूक से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। हालांकि बॉलीवुड में नेहा कुछ खास जलवे नहीं बिखेर सकीं। आपको बता दें कि नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर, बिहार से कांग्रेस के विधायक हैं।

आयुष शर्मा

अभिनेता आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से  बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि आयुष शर्मा स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से पिट गई। बता दें कि आयुष शर्मा, सलमान खान के बहनोई हैं। उन्होंने सलमान की मुंहबोली बहन अर्पिता से शादी रचाई है।

इसके अलावा आयुष शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड भी पॉलिटीकल है। आयुष शर्मा के पिता अनिल शर्मा, मंडी हिमाचल प्रदेश से भाजपा के बड़े नेता हैं। इसके बावजूद आयुष अब तक बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सके हैं।

चिराग पासवान

बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी बॉलीवुड में अपने हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिले ना मिले हम में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई।

चिराग बॉलीवुड में अपने जलवे नहीं बिखेर सके और उसके बाद उन्होंने अपना करियर राजनीति में ढूंढना शुरू कर दिया। वे अपने पिता के साथ रहते हुए राजनीति के दांव पेंच को समझने लगे। हाल ही में रामविलास पासवान का देहांत हो गया, जिसके बाद उनके बेटे चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला और इन दिनों बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।

लव सिन्हा

गजुरे जमान के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो वे केंद्र में मंत्री रह चुके हैं, हालांकि इन दिनों शत्रुघ्न कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। खैर, लव सिन्हा ने अपने पिता की देखा देखी बॉलीवुड में हाथ आजमाया था, मगर वहां उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी।

बॉलीवुड में असफल होने के बाद लव ने राजनीति की ओर रूख किया और हाल ही में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के दो बेटे लव और कुश जबकि एक बेटी सोनाक्षी है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अरूणोदय सिंह

अभिनेता अरूणोदय सिंह इंडस्ट्री के अंडररेटेड कलाकारों में से एक हैं। वे कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, मगर उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार थे।

बता दें कि अरूणोदय ने जिस्म 2, ये साली जिंदगी, अपहरण, ब्लैकमेल और मोहन जोदारो जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं। खैर, आपको जानकर हैरानी होगी कि अरूणोदय सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन सिंह के पोते हैं।

Related Articles

Back to top button