बॉलीवुड

अपने पति से अलग होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन अभिनेत्रियों ने कमाया नाम, देखें तस्वीरें

फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां शादीशुदा हैं तो कई तलाकशुदा। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जहां दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा शादी के पहले और बाद में खूब नाम कमा चुकी हैं वहीं कई अभिनेत्रियां अपने पति से अलग होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब रहीं। तो आज हम आपको बताएंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में खास जिन्होंने अपने पति से अलग होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम। यही नही बल्कि आज दुनिया भर में उनके चाहने वाले फैंस की कोई कमी नही है।

अदिति राव हैदरी

शायद ही आप लोग इस बात से वाकिफ हों कि अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी ‘दिल्ली 6’ में अभिनय करने से पहले शादीशुदा थीं। जानकारी के लिए बता दें कि अदिति राव हैदरी ने 17 साल की उम्र में अपने बचपन की दोस्त संग शादी रचाई थी। अफसोस यह शादी ज्यादा दिनों नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। अदिति राव ने पति से अलग होने के बाद साउथ के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। आज अदिति की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान है।

चित्रांगदा सिंह

फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह साल 2001 में ज्योति रंधावा संग शादी रचाई थी लेकिन कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों 2014 में अलग हो गए। इसके बाद चित्रांगदा देसी बॉयज के बाद कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

कल्कि कोचलिन

अपनी हर बात को बेबाक अंदाज से सबके सामने रखने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म देव डी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली कल्कि कोचलिन ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थी। वहीं अनुराग से अलग होने के बाद कल्कि कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

माही गिल

अभिनेत्री माही गिल बॉलीवुड के साथ-साथ पॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। माही गिल भी तलाकशुदा ही हैं। लेकिन पति से अलग होने के बाद ही माही गिल देव डी, साहेब, बीवी और गैंगस्टर जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

मल्लिका शेरावत

अपनी हॉटनेस के साथ-साथ बोल्डनेस के चलते सुर्खियों का केंद्र बनी रहने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी इसी लिस्ट का हिस्सा है। मल्लिका शेरावत को भी दुनिया भर में सफलता पति करण सिंह गिल से अलग होने के बाद ही मिली। ख्वाहिश और मर्डर जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली मल्लिका सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस में हमेशा एक्टिव रहती हैं।

राखी गुलजार

अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अदाकारा राखी गुलजार को तो आप बखूबी पहचानते होंगे। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी राखी गुलजार को जब इस बात का एहसास हुआ कि पति गुलजार के साथ रहकर वो अपने सपनो को पूरा नहीं कर पाएंगी तो उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया था।

Related Articles

Back to top button