समाचार

ठंड में नंगे पैर घूम रहे थे बूढी महिला, पुलिस ने देख कर किया ऐसा काम जान कर हो जाएंगे भावुक

पुलिस की नौकरी आसान नहीं होती है। वे दिन रात हमारी सुरक्षा और अन्य चीजों में लगे रहते हैं। कई बार ये पुलिस वाले अपनी ड्यूटी के अलावा भी कुछ ऐसा नेक काम कर देते हैं कि जनता इनकी कायल हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला एसएचओ एकता सिंह को ही देख लीजिए।

एकता सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान एक बुजुर्ग महिला को ठंड में नंगे पैर घूमते हुए देखा। जब उन्होंने महिला से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैं बहुत गरीब हूं और मेरे पास जूते खरीदने के पैसे नहीं है। ऐसे में एसएचओ ने न सिर्फ बुजुर्ग महिला के लिए जूते खरीदे बल्कि उन्हें अपने हाथों से पहनाया भी।

यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। बुजुर्ग महिला की मदद करने के बाद से ही महिला एसएचओ एकता सिंह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। बुजुर्ग महिला की उन्हें आशीर्वाद देते हुए तस्वीर लोगों को बड़ी पसंद आ रही है।

एसएचओ के इस नेक काम की तारीफ मैनपुरी पुलिस और यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल पर भी की है। उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा – जनपद -मैनपुरी महिला थाना प्रभारी की सराहनीय पहल, सर्दी में बिना जूते चप्पलों के घूमता देख महिला थाना प्रभारी एकता सिंह का पसीजा दिल, बुजुर्ग महिला को अपने पैसों से खरीदकर पहनाये जूते।


इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आने लगे।


बताते चलें कि इसके पहले भी एसएचओ एकता सिंह बेटों द्वारा छोड़ी गई एक बूढ़ी मां को गले लगा खाना खिलाते हुए चर्चा में आई थी। ये मार्च महीने की बात है।

Related Articles

Back to top button