मनोरंजन

Video: शादी के एक महीने बाद नील – ऐश्वर्या शर्मा मना रहे हनीमून, एक-दूजे संग ऐसी वीडियो की शेयर

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के दो लीडिंग स्टार पाखी और विराट पिछले ही महीने विवाह के बंधन में बंधे हैं। इस सीरियल में पाखी और विराट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम ऐश्वर्या शर्मा है और अभिनेता का नाम नील भट्ट है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात शो के सेट पर हुई थी और दोनों को शुरू से ही एक दूसरे के लिए स्पेशल कनेक्शन फेल हुआ था।

बिना देर किए ही नील भट्ट ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज कर दिया। दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और जिसके बाद 30 नवंबर 2021 को विवाह के बंधन में बंध गए। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी तो एक महीना पूरा हो चुका है।

इस खास मौके पर इस कपल ने अपने फैंस के बीच रोमांटिक वीडियो शेयर किया है और सभी के साथ अपनी खुशखबरी बांटी है। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रोमांटिक वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi❤ (@neiwarya__world)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही अपनी शादी को एक महीना पूरा होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हुए “लिप लॉक किस” कर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। कपल का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अपने-अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए एनिवर्सरी की खुशियां मनाते हुए नजर आए। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए यह लिखा कि “पलक झपकते ही एक महीना बीत गया। इसके हर पल को पसंद किया गया।”

ऐश्वर्या शर्मा द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों द्वारा लाइक्स किया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस के साथ साथ मनोरंजन जगत से जुड़े हुए सितारे भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के दिन अभिनेत्री लाल रंग का बंधनी लहंगा पहने हुई थीं और उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक रखा हुआ था। वहीं अगर हम नील भट्ट की बात करें तो उन्होंने सफेद धोती और कुर्ता के साथ दोशाला पहन रखा था। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। वहीं नील भट्ट ने सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी।

आपको बता दें कि शादी के एक महीने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों राजस्थान में अपना हनीमून मना रहे हैं। कपल जैसलमेर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। साथ ही दोनों राजस्थान में ही नए साल 2022 का भी स्वागत करने वाले हैं। फिलहाल में सोशल मीडिया पर इस जोड़े को लगातार खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button