धार्मिक

न्याय के देवता शनि इन राशियों पर रहेंगे दयालु, भौतिक सुखों में होगी बढ़ोतरी, बदलेगा भाग्य

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण बहुत सी विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में शनि ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशि वालों के ऊपर शनि देवता मेहरबान रहेंगे और इनका भाग्य बदल सकता है। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर न्याय के देवता शनि रहेंगे दयालु

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहेगा। आप अपने ज्ञान के अनुभव पर नए नए अवसरों की प्राप्ति कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। शनिदेव के आशीर्वाद से घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली साबित होगा। शनिदेव के आशीर्वाद से विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आने से लाभ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शनिदेव का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों का चुनाव करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ी रहेगी। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पिता के मार्गदर्शन से आप अपने किसी काम में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है, जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। किसी काम में बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी सुखद और लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। पारिवारिक समस्याएं खत्म होगी। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से किसी काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी। शीघ्र ही प्रेम विवाह होने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम लाभदायक रहेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। शनि देव के आशीर्वाद से निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने व्यापार की नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें अन्यथा पैसा फंस सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन के प्रयोग में सावधानी रखनी आवश्यक है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। संपत्ति से संबंधित विवाद अगर चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बनाएंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। संतान के विवाह की चिंता अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कोई नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में फायदा देखने को मिल सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। यदि आप रोजगार के क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह ठीक समय नहीं है। भाग्य साथ नहीं देगा इसलिए आप कोई भी कदम ना उठाएं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। बेकार की गतिविधियों से बचकर रहना होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने भविष्य को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button