धार्मिक

राशिफल 9 सितंबर: आज बन रहा बेहद खास योग, 4 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, होंगे मालामाल

आज हम आपको शुक्रवार 9 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश करते करते थक चुके हैं, उन्हें अपना प्रयास जारी रखना होगा क्योंकि आज शाम तक आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखेंगे। आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सुख-समृद्धि के लिए घर में कोई पूजा पाठ जरूर कराएं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आपको हर परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। किसी भी मुश्किल से घबराएं नहीं, आप उसका डटकर सामना कीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। युवाओं को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से तनाव भी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो जाएगा, अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। व्यापार में तरक्की मिलेगी। कला के क्षेत्र के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। लेखन से जुड़े हुए लोगों को यश की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे ही कैरियर में प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आप अपने हर काम योजना बनाकर करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे खुश होंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में आपको बेहतरीन फल मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे पर लेंगे। मुश्किल परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप नई योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कमाई के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बहुत शानदार नजर आ रहा है। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे, जिसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन सामान्य नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। टैक्स से संबंधित कार्यों को आज पूर्ण रूप से निपटा लें। जो उधारी के लिए आपके पास आए, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको सोच विचार करना जरूरी है। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं। जोखिम भरे कामों से अच्छा फायदा मिलेगा। अगर पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्य की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने सभी कामों को बेहतर भी तो पूरा करेंगे और लाभ भी अच्छा मिलेगा। ऑफिस में खास उपलब्धियां प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको काफी लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में साझेदारी में किए जा रहे कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कार्य व्यवसाय या नौकरी इत्यादि को लेकर उन्नति में अचानक प्रगति देखने को मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम सफल होगा। कारोबारियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार में नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपनी परेशानियों को उनसे शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा।

Related Articles

Back to top button