Funny jokes: लड़की- मम्मी… में उस लड़के से शादी नहीं करूंगी… वो हकलाता है….
इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
पत्नी- तुम्हें पेड़ पर चढ़ना आता है क्या….?
पति- नहीं….!
पत्नी- तुमसे तो बंदर अच्छे….!
इस अपमान से गुस्साए पति ने 15 दिनों तक खूब प्रैक्टिस की और….
पेड़ पर फुदक फुदक कर तेजी से चढ़ना सीख गया….
और जाकर पत्नी से बोला…..
पति- अब मुझे पेड़ पर चढ़ना आता है….!
पत्नी- तो अब तुम में और बंदर में क्या फर्क रह गया…..!!
पत्नी तो पत्नी है…..!!
Joke-3
रसोई में गैस पर कुकर चढ़ाया…..
सेल्फी वाली पोस्ट डाली और लिखा-
बीवी मायके गई है… और मुझे चाय बनानी है….
कुकर में कितनी सीटी लगाऊं….?
Frnds comments box-
#1
Pramod Bhai: कुकर में ऑलरेडी एक सिटी लगी है और कितनी लगाएगा….?
#2
Gopal Bhai: बेवकूफ चाय कुकर में थोड़ी बनती है…..
कड़ाही चढ़ा….!
#3
Mukesh Bhai: पहले 2 घंटे चाय पत्ती भिगो दे….
दो-तीन सिटी में काम चल जाएगा…!
#4
Manoj Bhai: खिड़की पर जाकर एक सीटी बजा…..
पड़ोसन चाय दे जाएगी….!
#5
Ultimate Answer….
सुंदरलाल: अबे गधे…. बीवी मायके गई है तो….
चाय क्यों पी रहा है बेवकूफ….
बोतल पी और मौज कर…..
साथ हमें भी पिला…. सिटी हम बजा देंगे……!!
Joke-4
Joke-5
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया…..!
आदमी- डॉक्टर साहब…. मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं….
हर समय चिड़चिड़ करती रहती है….
मेरी जरा भी नहीं सुनती…..
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं…..?
डॉक्टर (गहरी सांस लेकर)- अबे…. यह सब इतना आसान होता तो…..
क्या मैं संडे को क्लीनिक खोल कर बैठता…..!!
Joke-6
आज सुबह ही बीवी का फोन आया और…..
रो रही थी मुझको सॉरी कहा…..
उसी रोते हुए स्वर में यह बोली-
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी….
सब कुछ सुनूंगी….
जो कहोगे करुंगी….!
यह सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया…..
पता नहीं किसकी बीवी थी….
रॉन्ग नंबर था…. लेकिन अच्छा लगा…..!!
Joke-7
Joke-8
गर्लफ्रेंड- बेबी….?
बॉयफ्रेंड- या डिअर…?
गर्लफ्रेंड- तुम हमेशा से मेरे साथ थे….
जब मेरा वह भयानक एक्सीडेंट हुआ तब भी….
जब मेरे पांचवें सेमेस्टर में 3 सब्जेक्ट में जीरो आए थे तब भी…..
जब मुझे किडनी में पथरी हुई थी तब भी और…..
जब मुझे पापा ने गुस्से में घर से निकाल दिया तब भी…..!
बॉयफ्रेंड- लव यू बेबी…… और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा….!
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं रे…… मेरे को लग रहा है कि…..
शायद तू ही पनौती है…..!!
Joke-9
एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया…..
बॉडी गिर गई…..
लोग शराबी को पीटने लगे…..
शराबी- अबे….. जो गिरा वह तो कुछ बोल नहीं रहा…..
तुम काहे नेता बन रहे हो…..!!