समाचार

पराग अग्रवाल के बाद ये भारतीय शख्स बन सकता है ट्विटर का नया CEO, जाने कौन है श्रीराम कृष्णन?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेलसा के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर के भी मालिक बन गए हैं। ट्विटर को आधिकारिक रूप से खरीदने के बाद उन्होंने तुरंत कंपनी के कई बड़े अधिकारियों को जॉब से निकाल दिया। इसमें भारतीय मूल के शख्स पराग अग्रवाल भी शामिल हैं। वे ट्विटर के सीईओ थे। उनके जाने के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि ट्विटर का नया सीईओ कौन होगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि ये भी एक भारतीय शख्स ही होगा जिसका नाम है श्रीराम कृष्णन।

ट्विटर का नया CEO बन सकता है यह भारतीय शख्स

दरअसल श्रीराम कृष्णन ने हाल ही में अस्थायी रूप से ट्विटर को ज्वाइन किया है। उन्होंने इसकी सूचना देते हुए एक ट्विटर भी किया है। श्रीराम कृष्णन भारत के चेन्नई के रहने वाले हैं। उनका बचपन यहीं एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार में बीता। उनके पिता इंश्योरेंस कंपनी में थे तो माता एक ग्राहिणी थी। उनकी एक पत्नी आरती राममूर्ति भी है जिससे वे साल 2002 में याहू मैसेंजर पर मिले थे। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं।

श्रीराम कृष्णन 16जेड में जनरल पार्टनर हैं। उन्होंने साल 2005 में अमेरिका का रुख किया था। यहां सिएटल जाकर वे माइक्रोसॉफ्ट में जॉब करने लगे थे। कृष्णन के पास कई टीमों को लीड करने का अनुभव भी है। वह पेशे से एक टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप्स में निवेश कर रखा है। हाल ही में उन्होंने सीड राउंड लैसो लैब्स में निवेश कर 4.2 मिलियन डॉलर का फंड रेज किया था।

बड़ी-बड़ी कंपनियों में है काम का अनुभव

कृष्णन के पास ट्विटर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीम्स को लीड करने का अच्छा खासा अनुभव भी है। वे बिट्सकी, हॉपिन और पॉलीवर्क के बोर्ड पर भी हैं। 16जेड के साथ जुड़ने से पहले श्रीराम कृष्णन ट्विटर पर होम टाइमलाइन, न्यू यूजर एक्सपीरियंस, सर्च, डिस्कवरी और ऑडियंस ग्रोथ जैसी चीजों पर काम करते थे।

इसके अलावा वे स्नैप और फेसबुक के मोबाइल ऐड प्रॉडक्ट्स पर भी वर्क कर चुके हैं। स्नैप में वे डायरेक्ट रिस्पांस ऐड्स बिजनेस और फेसबुक ऑडियंस नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट से करियर की शुरुआत करने वाले श्रीराम ने इस कंपनी में विंडोज अजुरे से समबंधित कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। इतना ही नहीं वे तो प्रोग्रामिंग विंडोज अजुरे नाम की बुक भी लिख चुके हैं।


श्रीराम और उनकी पत्नी आरती राममूर्ति साथ मिलकर पॉडकॉस्ट/यूट्यूब चैनल भी होस्ट कर चुके हैं। यकीनन श्रीराम कृष्णन के इतने सारे अनुभव एलन मस्क को ट्विटर में कई बदलाव करने में मदद करेंगे। यदि वह कंपनी के नए सीईओ बनते हैं तो निश्चित तौर पर उसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button