धार्मिक

राशिफल 17 अगस्त: आज इन 5 राशियों का दिन रहेगा फायदेमंद, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको बुधवार 17 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप व्यापार में कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। अगर आप कहीं पैसे निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। गुरुजनों का सपोर्ट मिलेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज कोई नया काम शुरू करने की सलाह दी जाती है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको काफी सावधान रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवारवालों के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजनाएं बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपके जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। शाम को बड़े बुजुर्ग अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में टहलने जाएंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर लाभ मिलने वाला है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी राय लोगों के सामने बेहतर ढंग से रख सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे कर लेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। किस्मत और समय आपके पक्ष में रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने कामकाज में मनचाही कामयाबी मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन दूर होगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button