धार्मिक

महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी

महाशिवरात्रि का त्यौहार भोलेबाबा की पूजा आराधना का विशेष दिन माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि पर अपने सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा आराधना करता है उनके ऊपर शिवजी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही विशेष है। आपको बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ धनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो अगर राशि अनुसार भगवान शिव जी से जुड़े हुए उपाय किए जाए तो इससे सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय करें…..

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव जी का गुड़ के जल से अभिषेक करें और देवों के देव महादेव को लाल पेड़ा, लाल चंदन और कनेर का फूल चढ़ाएं। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे भगवान शिव जी की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर दही से शिवजी का अभिषेक करें और भगवान शिव जी को शक्कर, चावल, सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें मूंग और कुश अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर शुद्ध घी से शिवजी का अभिषेक करें और चावल, कच्चा दूध, सफेद आक और शंख पुष्पी चढ़ाएं। इससे भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर गुड़ के जल से भगवान शिव जी का अभिषेक करें। इसके साथ ही गुड़ और चावल से बनी हुई खीर का नैवेद्य तथा मदार के फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भगवान शिव जी आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, वह महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। इसके साथ ही भांग, मूंग, पान और दुब चढ़ाएं। इससे भगवान शिव जी प्रसन्न होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी को सुगंधित तेल और इत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही भगवान शिव जी को दही, शहद, श्रीखंड का नैवेद्य और सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर पंचामृत से भगवान शिव जी का अभिषेक करें। इसके साथ ही लाल रंग की मिठाई और लाल फूल अर्पित करें।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है, वह महाशिवरात्रि पर हल्दी युक्त दूध से भगवान शिव जी का अभिषेक करें। इसके साथ ही केसर, बेसन से बनी हुई मिठाई और गेंदे का फूल अर्पित करें। इससे भगवान शिव जी प्रसन्न होंगे।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव जी का अभिषेक नारियल पानी से करें और उड़द से बनी हुई मिठाई तथा नील कमल के फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भगवान शिव जी आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर करेंगे।

कुंभ राशि

जिन्हें लोगों की कुंभ राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर तिल के तेल से भगवान शिव जी का अभिषेक करें और उन्हें उड़द से बनी हुई मिठाई और शमी के फूल अर्पित करें।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है, वह महाशिवरात्रि के पर्व पर केसर युक्त दूध से भगवान शिव जी का अभिषेक करें और उन्हें दही-चावल का नैवेद्य, पीली सरसों तथा नागकेसर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल होती है।

Related Articles

Back to top button