धार्मिक

राशिफल 3 दिसंबर: इन 7 राशियों का शानदार बीतेगा पूरा दिन, शनिदेव की बरसेगी विशेष कृपा

आज हम आपको शनिवार 3 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी किस्मत के सितारे शुभ संकेत दे रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है, तो उसका हल निकल सकता है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम साबित होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। अगर आप कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह भी इच्छा पूरी हो जाएगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। अगर आप पारिवारिक मामलों में कोई फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बनाकर चलना होगा अन्यथा आगे चलकर धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। किसी भी कार्य में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा बाद में समस्या हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। महत्वपूर्ण कामों पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होने वाली है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। नौकरी में किसी विशेष काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर होगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। अचानक कुछ मामलों में फैसला लेना आपके लिए कठिन हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बाद में समस्या हो सकती है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप बिना किसी सलाह के कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए अन्यथा परेशानी का कारण बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। छात्रों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी छवि में निखार आएगा। पहले किए गए कामों का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से मन शांत रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कारोबार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। कारोबार में भारी मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग हैं। आप अपनी क्षमता अनुसार काम करें। कठिन कार्य को पूरा करना चाहते हैं, तो उसमें अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलती हुई दिख रही है। धीरे-धीरे प्रयास करके आप अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वाणी की मधुरता ही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, इससे आप अपने कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button