धार्मिक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च में जन्मे लोगों की ये खूबियां उनको बनाती है दूसरों से अलग

ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। आज हम आपको मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोगों की खूबियों, स्वभाव, गुण और दोषों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मार्च का महीना साल का तीसरा महीना होता है। अगर आपका भी जन्मदिन मार्च के महीने में आता है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च महीने में जन्मे लोगो में कुछ खूबियां और कुछ दोष पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

मार्च महीने में जन्में लोगों में होती हैं ये खास खूबियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में हुआ है वह दिल से बेहद कोमल होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग धार्मिक स्वभाव के माने जाते हैं। इन लोगों में परोपकार, दान की भावना होती है। मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोग समाज कल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस महीने के लोगों के दोस्त की संख्या भी बहुत अधिक होती है। यह बेहद आसानी से अनजान लोगों से भी दोस्ती कर लेते हैं।

मार्च माह में जन्मे लोगों को जिम्मेदारियों का होता है एहसास

मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास रहता है। यह अपनी जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करते हैं। इनकी यही खासियत इनको अपने जीवन में एक सफल इंसान बनाती है। मार्च में जन्म लेने वाले लोग हमेशा सही राह पर चलना पसंद करते हैं और समाज के हित में बनाए गए नियमों का पालन करना पसंद करते हैं।

वैचारिक रूप से अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं मार्च में जन्मे लोग

जिन लोगों का जन्म मार्च महीने में होता है वह दिखने में बेहद सामान्य लगते हैं परंतु यह वैचारिक रूप से काफी गंभीर माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च महीने में पैदा हुए लोग वैचारिक रूप से अधिक महत्वकांक्षी होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग किसी भी विषय पर जब तक बात नहीं करते जब तक उस विषय के बारे में उनको पूरी जानकारी ना हो। यह हर परिस्थिति का पहले से अनुमान लगाने में सक्षम होते हैं, जिसकी वजह से यह लाभ प्राप्त करते हैं।

इन चीजों के शौकीन होते हैं मार्च में जन्में लोग

अगर किसी महिला का जन्म मार्च महीने में हुआ है तो उसको सजना संवारना बहुत ज्यादा पसंद होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों को अपने जीवन में एडवेंचर काफी पसंद आता है। नई-नई जानकारियां जानने की इनकी रूचि अधिक रहती है। धर्म और अध्यात्म के विषयों को जानने की इनकी इच्छा बहुत ज्यादा होती है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग रहस्यमयी चीजों को जानने के बहुत ज्यादा इच्छुक रहते हैं।

बातूनी होते हैं मार्च में जन्मे लोग

अगर आपका जन्म मार्च महीने में हुआ है तो आप बहुत बातूनी हैं। कभी-कभी बातूनी स्वभाव की वजह से अन्य लोग भी नाराज हो जाते हैं। यह समय आने पर कोई भी फैसला लेते समय हिचकिचाते नहीं हैं।

थोड़े अड़ियल होते हैं मार्च में जन्में लोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव थोड़ा-सा अड़ियल होता है। अगर यह कोई बात कहते हैं तो वह पत्थर की लकीर बन जाती है। इनकी यही आदत इनको थोड़ा परेशानी में डाल देती है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपनी बातों को बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर लोगों के सामने रखते हैं।

मार्च में जन्मे लोग करें ये उपाय

अगर किसी व्यक्ति का जन्म मार्च महीने में हुआ है तो उसको भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर आप भगवान विष्णु जी के सहस्त्र नामों का उच्चारण करते हैं तो इससे रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं। इसके अलावा हर रविवार के दिन तांबे के पात्र में जल में शहद मिलाकर प्रातः काल सूर्य देव को अर्पित कीजिए।

शुभ अंक, शुभ रंग और शुभ दिन

मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोगों का शुभ अंक 3, 7, 9 है और इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों का शुभ रंग हरा, पीला और गुलाबी है। इसके अलावा शुभ दिन रविवार, सोमवार और शनिवार होता है।

Related Articles

Back to top button