अजब ग़जब

महिला ने 5 महीने में बच्चे को दिया जन्म, वजन है सिर्फ आधा किलो टमाटर जितना, अभी तक है जिंदा

किसी भी महिला की जिंदगी तभी संपूर्ण कहलाती है, जब वह मां बनती है क्योंकि मातृत्व का सुख, उसका एहसास सब रिश्तो से अलग होता है। जब महिला पहली बार मां बनती है तो उसका एहसास क्या होता है यह सिर्फ एक माँ ही समझ सकती है। एक औरत की खुद की अपनी परछाई से मुलाकात होती है, जो उसे अपनी औलाद के रूप में मिलती है। पहली बार मां बनने का एहसास बहुत ही अलग और सुखद होता है।

लेकिन अक्सर देखा गया है कि किसी न किसी कारण से बच्चा इस दुनिया को छोड़ कर चला जाता है या फिर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाता है। ऐसी स्थिति में मां के ऊपर क्या बीतती है इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा कहा जाता है ना कि जिंदगी और मौत दोनों ऊपर वाले के हाथ में है।

अगर भगवान चाहता है कि किसी की मृत्यु हो जाए तो चलता-फिरता स्वस्थ इंसान भी पल भर में दुनिया को छोड़ कर चला जाता है। वहीं अगर भगवान ने किसी की तकदीर में सांसे लिखी है तो बड़ी से बड़ी आपदा भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। जी हां, अक्सर हम सभी लोगों ने अपने आसपास के लोगों से यह सुना होगा या फिर आसपास के लोगों के साथ होते हुए देखा होगा।

कई बार ऐसा होता है हमारे जीवन में कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं जो हमारे हाथ में नहीं होती परंतु इसके बावजूद भी हमें किस्मत पर यकीन करना पड़ता है। कई घटनाएं हमारे सामने ऐसी घटित हो जाती हैं या फिर सुनने को मिल जाती है, जिस पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक बच्चे के जन्म से जुड़ी हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यह कोई सामान्य बच्चा नहीं है। जी हां, इसे मिरेकल कहा जा रहा है क्योंकि यह बच्चा सिर्फ 4 महीने का ही है। आम तौर पर एक महिला 9 महीने पर शिशु को जन्म देती है परंतु इस बच्चे की कहानी सभी को आकर्षित कर रही है। आधे किलो टमाटर के जितना इस बच्चे का वजन है।

दरअसल, हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं यह इंग्लैंड से सामने आया है। इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर (Cambridgeshire) में रहने वाली किम्बर्ली बयेर्स और उसके पति ग्लेंन ने बच्चे के 7 महीने हो जाने के बाद यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दंपति ने यह बताया है कि जब उनके बेटे रोरी का जन्म हुआ था तो वह मात्र 4 महीने का था और उसका वजन केवल 600 ग्राम था।

जब किम्बर्ली प्रेग्नेंट थी तब लगातार उसका पेट खराब रहता था। साथ ही 14 ब्लड ट्रांसफ्यूजन और कई तरह के एंटीबायोटिक खाकर उसने अपना प्रेगनेंसी पीरियड गुजारा। लेकिन इसी दौरान अचानक पांचवे महीने में उसे लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उसने अपने 4 महीने के बेटे को जन्म दिया।

किम्बर्ली ने सिजेरियन के माध्यम से अपने बेटे को जन्म दिया था। जब रोरी का जन्म हुआ था तब उसका वजन एक टमाटर कैन के बराबर था। विदेशों में 600 ग्राम का एक कैन आता है, जिसमें करीब आधा किलो टमाटर भरा होता है। 4 महीने पहले ही जन्मे इस बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखना पड़ रहा है क्योंकि उसका संपूर्ण विकास नहीं हो पाया है। 7 महीने होने के पश्चात भी रोरी डॉक्टरों की निगरानी में है।

आपको बता दें कि जब उनका बच्चा दुनिया में आया तो उस समय से लेकर अभी तक की जर्नी में उन्होंने कई ऐसे मोमेंट्स फेस किए जब लगा कि उनका बच्चा दुनिया में नहीं रह पाएगा लेकिन अस्पताल वालों की मदद से अब रोरी 7 महीने का हो चुका है और वह खतरे से बाहर है। अभी भी रोरी डॉक्टरों की निगरानी में है। किम्बर्ली एक नैनी है और वह हर दिन अपने बच्चे से मिलने कैंब्रिज के एडनब्रुक अस्पताल में आती है। अब इन दोनों को अपने बच्चे को घर ले जाने के समय का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button