बॉलीवुड

बेटी के पहला पीरियड आने से पहले ही मां को मिल जाते हैं ये संकेत, आप भी इन्हें समझ लें

‘पीरियड’ एक ऐसी चीज है जिसे हर महिला को झेलना ही पड़ता है। लाइफ का पहला पीरियड सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। अक्सर ऐसा होने पर लड़कियां डर जाती है। ऐसे में हर मां का फर्ज बनता है कि वह अपनी बेटी को पीरियड आने के पहले ही तैयार कर लें। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि लड़की को पीरियड आने के पहले उसकी बॉडी कुछ संकेत देती है। इन संकेतों को समझ मां ये अंदाजा लगा सकती है कि उसके पीरियड जल्द ही शुरू होने वाले हैं।

ब्रेस्‍ट बड्स का विकसित होना

जब कोई लड़की प्‍यूबर्टी में जाती है तो उसके लगभग दो साल बाद उसका पीरियड आना शुरू हो जाता है। ऐसे में यह पहला संकेत है कि आपकी बेटी को पीरियड आने वाले हैं। प्‍यूबर्टी आ रही है इसका पता ब्रेस्‍ट बड्स के विकसित होने से चल जाता है। सामान्यतः प्‍यूबर्टी 11 से 12 साल की उम्र में आती है लेकिन कुछ बच्चों में 8 साल की उम्र में भी आ जाती है। ऐसा होने के पहले या बाद में ब्रेस्‍ट बड्स विकसित होने लगते हैं।

शरीर पर बाल

पहला पीरियड आने के पहले लड़की के शरीर के उन हिस्सों पर भी बाल आने लगते हैं जहां पहले नहीं होते हैं। जैसे टांग, अंडरआर्म्‍स, यौन अंग इत्यादि जगहों पर बालों की ग्रोथ होने लगती है। यह संकेत है कि किशोरी को पीरियड जल्द शुरू हो सकते हैं।

वजाइनल डिस्‍चार्ज

वजाइनल डिस्‍चार्ज मतलब योनी से पानी जैसा साफ, पीला या सफेद रंग का डिस्‍चार्ज होना। ऐसा बॉडी में एस्‍ट्रोजन अधिक बनने से होता है। इसे लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि ये संकेत है कि वजाइनल डिस्‍चार्ज के 6 से 12 महीने के अंदर आपकी बेटी को पीरियड स्टार्ट हो जाएंगे।

मां को क्या करना चाहिए?

आपकी बेटी की बॉडी में एक अहम बदलाव आने वाला है। ऐसे में आपको उसके साथ इमोशनल सपोर्ट बन खड़े रहना चाहिए। पीरियड के संकेतों को समझ पहले से ही अपनी बेटी को तैयार कर लें। उसे बताएं कि पीरियड से डरने की जरूरत नहीं है। ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे सभी महिलाओं को गुजरना होता है। पीरियड में पेट दर्द से लेकर कई शारीरिक दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में बेटी को इस चीज के लिए भी रेडी करिए।

पीरियड में डाइट भी एक अहम रोल अदा करती है। आयरन और फोलिक एसिड अधिक मात्रा में खाने से पीरियड में आराम मिलता है। उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

ये भी पढ़ें- आलसपन की जीती जागती मिसाल होती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?

Related Articles

Back to top button