बॉलीवुड

अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद बेटी को फूटी कोढ़ी नहीं देंगे शत्रुघ्न सिन्हा, सामने आई वजह

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भला कौन नहीं जानता। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर शत्रुघ्न सिन्हा का क्रेज  इतना था कि उनकी फिल्में देखने के लिए फैंस बड़े बेताब रहते थे।

shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ के जरिए की थी। इस फिल्म में वह पाकिस्तान सैनिक के किरदार में दिखाई दिए थे। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा साल 1969 को रिलीज हुई फिल्म ‘साजन’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए। वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों ही फिल्मों में किरदार बहुत छोटे थे, लेकिन वह अपने इन किरदारों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। 

shatrughan sinha

इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलौना’ में काम किया जिसमें वह एक बिहारी बाबू के किरदार में नजर आए। इस फिल्म के जरिए शत्रुघ्न सिन्हा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली और फिर उन्हें बतौर हीरो गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बड़ा स्टारडम हासिल किया और साथ ही इस फिल्म में निभाए गए किरदार ‘छेनू’ के जरिए उन्हें एक खास सफलता हासिल हुई। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा की झोली में ‘कालीचरण’ जैसी कई बड़ी फिल्में आई।

अगर बात की जाए शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं। जी हां.. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी संपत्ति करीब 193 करोड़ की चल अचल संपत्ति बताई थी। इतने अरबों रुपए होने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी संपत्ति का हिस्सा नहीं बनाएंगे। यह खुद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह अपनी बेटी को खुद की कमाई नहीं देंगे।

shatrughan sinha

एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, “मेरी जितनी भी कमाई हुई संपत्ति है उसमें मेरी बेटी सोनाक्षी को भविष्य में कुछ भी नहीं मिलने वाला।” शत्रुघ्न सिन्हा के मुंह से जब इस तरह की बातें सुनने को मिले तो हर कोई हैरान था और यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया था।

shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह से सेल्फ डिपेंडेंट है और उन्होंने खुद की मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के पास खुद की करोड़ों की संपत्ति है और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को अपनी संपत्ति का हिस्सा देने से इनकार कर दिया है।

shatrughan sinha

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था जिसके बाद में वह कई फिल्मों में नजर आई। सोनाक्षी ‘दबंग-2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। आखिरी बार सोनाक्षी फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने कॉस्टयूम डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

shatrughan sinha

Related Articles

Back to top button