बॉलीवुड

बिना किसी के सहारे इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम, खुद के दम पर बनाई पहचान

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर सभी लोग अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं परंतु इस इंडस्ट्री में आना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा इस इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करना है। रोजाना ही बहुत से लोग अपने मन में कई सपने संजोए बॉलीवुड में आते हैं परंतु ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। खासतौर से जब अगर आपका कोई फिल्मी बैकग्राउंड ना हो तो ऐसे में काम मिलना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऊपर से अगर कोई महिला हो तो उसको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी के सहारे बॉलीवुड में अपना कदम रखा और खुद के बलबूते इन्होंने अच्छी खासी पहचान बनाई है। वर्तमान समय में इन अभिनेत्रियों के चाहने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। इन अभिनेत्रियों की प्रतिभा की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। तो चलिए जानते हैं आखिर वह कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के खुद के दम पर बॉलीवुड में सफलता हासिल की है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। आपको बता दें कि दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म “ओम शांति ओम” से की थी। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था और यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी, जिसके बाद दीपिका पादुकोण लगातार कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत फिल्म से अच्छी खासी सफलता हासिल की है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की भी मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 2003 में फिल्म “द हीरो” से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य अभिनेता के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा अंदाज़, एतराज, तेरी मेरी कहानी, कृष, डॉन, बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्तमान समय में यह बॉलीवुड और हॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित किया है। कंगना रनौत ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि शुरुआती दिनों में कंगना रनौत को काफी संघर्ष करना पड़ा था। कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला ब्रेक अनुराग बसु के रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “गैंगस्टर” से मिली थी। इस फिल्म में यह मुख्य रोल में नजर आई थीं। उन्होंने इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया और इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद कंगना रनौत वंस अपॉन टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु, कृष 3, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। अनुष्का ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने शुरुआती दिनों में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस दौरान निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी और उनकी जिंदगी की पहली फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” का ऑफर मिला। यह फिल्म सुपरहिट साबित रही थी। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। इस फिल्म में उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। इनका बॉलीवुड करियर बेहद शानदार रहा है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने कॉलेज के दिनों में ही कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। इसके बाद वह कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दी थीं। ऐश्वर्या राय उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने मॉडलिंग को ही अपना प्रोफेशन चुना था। मिस वर्ल्ड बनने के पश्चात ऐश्वर्या ने फिल्मों में अपना कदम रखा।

Related Articles

Back to top button