विशेष

शादी होते ही नई दुल्हन इन बातों का रखें ध्यान, बन जाएंगी सबकी लाडली, नहीं होगी कोई दिक्कत

शादी से पहले लड़की के मन में तरह-तरह के सवाल उत्पन्न होते हैं। हर लड़की यही चाहती है कि उसका जीवनसाथी अच्छा हो और वह उसकी भावनाओं को समझें। लेकिन जब शादी हो जाती है तो उसके बाद लड़की के जीवन में एक नया बदलाव आ जाता है। उसके लिए सब कुछ नया होता है। आप ऐसा समझ सकते हैं कि शादी के बाद लड़की एक दूसरी जिंदगी जीती है। शादी के बाद लड़की का ससुराल ही उसका घर होता है। लड़की को के ऊपर ससुराल की पूरी जिम्मेदारी आ जाती है। उसको अपने पति, उसके घर और वहां के लोगों आदि के बारे में सोचना पड़ता है।

शादी के बाद नई दुल्हन को अपने ससुराल की चिंता बहुत अधिक लगी रहती है। नई बहू के मन में अक्सर यही सवाल उत्पन्न होते हैं कि वह सभी रिश्ते को ठीक प्रकार से निभा पाएगी या नहीं? उसे ससुराल में घर की तरह प्यार मिल पाएगा या नहीं और सबसे बड़ी बात लड़की यह सोचती है कि वह अपने ससुराल वालों का दिल किस तरह से जीत पाएगी?

अक्सर देखा गया है कि ना चाहते हुए भी लड़कियों से कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसकी वजह से ससुराल में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है परंतु आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप अपने ध्यान में रखती हैं तो इससे आप अपने ससुराल में हंसी-खुशी जीवन व्यतीत करेंगी और आप सबकी लाडली बन जाएँगी।

सास-ससुर का ध्यान रखें

शादी के बाद नई दुल्हन को ससुराल में इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपने सास-ससुर का पूरा ख्याल रखें क्योंकि ससुराल में सबसे बड़े वही होते हैं। अगर वह खुश रहेंगे तो घर की खुशी बनी रहेगी। इसलिए आपको यही कोशिश करनी चाहिए कि आपके सास-ससुर कभी नाराज ना हों। आप अपने सास-ससुर की हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखें। उनको समय पर खाना दीजिए, समय निकालकर उनके साथ बैठकर बातें कीजिए। आप इन्हीं सब छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं।

पति का रखें ध्यान

शादी के बाद लड़कियों को ससुराल में इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपने पति का ठीक प्रकार से ख्याल रखें। जब वह सुबह के समय ऑफिस के लिए जाएं तो उनकी हर चीज तैयार करके पहले ही रख दीजिए। पति के लिए लंच, उनका फोन, सभी जरूरी चीजें पहले ही तैयार रख दें क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि व्यस्त होने की वजह से या फिर टेंशन के कारण कोई ना कोई चीज रह जाती है। ऐसी स्थिति में अगर आप अपने पति का पूरा ध्यान रखतीं हैं तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी।

छोटे बच्चों के साथ घुल-मिलकर रहना चाहिए

अगर आपकी नई शादी हुई है तो आप ससुराल में छोटे बच्चों के साथ हमेशा घुल-मिलकर रहें और छोटे बच्चों का ध्यान रखें। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे ससुराल वालों की नजरों में आपकी छवि अच्छी बनती है। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी भी बात को लेकर नाराज ना हों क्योंकि कई बार रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अगर कुछ कह दे तो थोड़ा बहुत सुन लेना चाहिए।

अपनी जिम्मेदारियों को समझना है जरूरी

शादी के बाद जब लड़कियां अपने ससुराल जाती हैं तो उनको अपनी जिम्मेदारियों को समझना बहुत ही जरूरी है। आप सभी लोगों के साथ प्यार भरा रिश्ता बना कर रखें। सुबह आप जल्दी उठें। आपको ध्यान रखना होगा कि सास-ससुर के उठने के बाद आप ना उठें। उनसे पहले ही उठ जाएँ और पूजा-पाठ करें और सभी के लिए नाश्ता तैयार करके दें। समय पर सबको खाना खिलाएं और कभी भी ससुराल की बुराई मायके में नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button