Funny jokes: रामू- तुझे दो लड़कियां प्रपोज करें तो… तू किससे शादी करेगा…? श्यामू- मैं….
इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
सोनू बहुत दुखी था…. किसी ने पूछा-
क्यों टेंशन में हो….?
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए….
दो लाख रूपए उधार दिए थे….!
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं….!!
Joke-3
टीचर (चिंटू से)- दुनिया में कितने देश हैं….?
चिंटू- केवल एक…. “भारत”…..!
टीचर- तो फिर फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका क्या हैं….?
चिंटू- वह सब तो विदेश हैं….!!
Joke-4
Joke-5
दो लुटेरों ने एक बैंक को लूट लिया….!
पहले ने दूसरे से पूछा- चलो, अपने लुटे हुए पैसों को गिनते हैं….?
दूसरे चोर ने कहा- अपना समय बर्बाद मत करो….!
कल के समाचार में हमें वैसे ही….
लुटे हुए पैसों की पूरी रकम मालूम चल जाएगी….!!
Joke-6
मरीज (डॉक्टर से)- मैं हर बात तुरंत भूल जाता हूं….!
कोई दवाई दे दीजिए….?
डॉक्टर- एक काम करो….
पहले मेरी फीस दे दो कहीं….
दवाई लेने के बाद आप फीस भूल गए तो….!!
Joke-7
Joke-8
चिंटू (मम्मी से)- आपके लिए मेरी क्या कीमत है….?
मां- बेटा तू तो लाखों का है बल्कि….
करोड़ों का है…!
चिंटू- तो करोड़ों में से पांच रूपए एडवांस दे दो….
आइसक्रीम खानी है….!!
Joke-9
गर्लफ्रेंड- तुम क्या करते हो….?
बॉयफ्रेंड- हिंदुस्तान टाइम्स में जॉब करता था….
लेकिन अभी छोड़ दिया….!
गर्लफ्रेंड- क्यों छोड़ दिया तुमने….?
अच्छी कंपनी तो है हिंदुस्तान टाइम्स….!
बॉयफ्रेंड- अभी इतनी सुबह सुबह….
कौन अखबार बांटने जाएगा…!!
Joke-10
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था….!
तभी आंटी बाहर आई….!
आंटी- क्यों खड़े हो….?
लड़का- ऐसे ही….!
आंटी- बेटा यही उमर है….
थोड़ा पढ़ो लिखो….!
करियर को सेट करो…!
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से….
सेट हो नहीं रही….!
करियर क्या खाक सेट कर लूंगा…..!!
Joke-11
लड़का (लड़की से)- बेबी आई लव यू….!
लड़की- क्या तुम मेरे लिए दारु छोड़ सकते हो….?
लड़का- हां हां क्यों नहीं… बिल्कुल…
मैं दारू छोड़ दूंगा….!
लड़की- जो इंसान दारू छोड़ सकता है….
वह किसी को भी छोड़ सकता है….!
इसलिए बाय बाय गेट लॉस्ट….!!
Joke-12
तीन दोस्त आपस में गपशप लड़ा रहे थे….!
प्रशन हुआ कि किसी दिन सोकर उठने पर हमको यह पता चले कि….
हम लखपति बन गए तो….
हम क्या करेंगे….?
एक ने कहा- हम तो सीधे पेरिस जाएंगे और….
खूब मजे करेंगे….!
दूसरे ने कहा- हम किसी लाभप्रद कारोबार में…
पैसा लगाएंगे….!
तीसरा बोला- मैं तो फिर सोने की कोशिश करूंगा और….
तब तक सोता रहूंगा जब तक….
करोड़पति ना बन जाऊं….!!
Joke-13
अध्यापक- शाबाश पप्पू!…. मुझे खुशी है कि….
तुम इतने अच्छे अंक लाए….!
आगे भी ऐसे ही करना….!
पप्पू- जी सर…. आप भी परचे….
भाई साहब के प्रेस में छपवाते रहना….!!