धार्मिक

इन 3 राशियों को कई क्षेत्रों से फायदा मिलने के बने योग, विष्णुजी की कृपा से चिंताएं होंगी कम

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में रोजाना बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण ब्रह्मांड में शुभ योग बनता है और यह शुभ योग सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। आपको बता दें कि आज शोभन योग बन रहा है, इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनको इस शुभ योग का अच्छा फल प्राप्त होने वाला है। भगवान विष्णु जी की कृपा से जीवन की सभी चिंताएं दूर होंगी। आखिर किन राशियों के लोगों का समय बदलने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने खास कार्यों में अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी को अपनी बातों से काफी प्रभावित करेंगे। बिजनेस के मामले में आपका समय शुभ रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ कामकाज की नई योजनाएं आपके समक्ष आ सकती है। घर-परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अधिक क्रोध करने से बचना होगा। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। परिवार के साथ आप थोड़ा बहुत समय व्यतीत करेंगे। आप अपने ज्यादातर मामलों में काफी बिजी रहने वाले हैं। किसी नए कार्य की चिंता आपको काफी परेशान करेगी। नौकरी करने वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके भाग्य में परिवर्तन आ सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप लगातार अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़े हुए लोगों को बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल संकेत नजर आ रहे हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। व्यवसाय में आपको मिला-जुला फल मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। घर-परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब होने के कारण आप चिंतित रहेंगे। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े प्रयास में समाधान निकलने की संभावना बन रही है। आप अपने दांपत्य जीवन पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। आपके सभी लंबित कार्य तेजी से पूर्ण हो सकते हैं। किसी महिला मित्र के सहयोग से कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। उन्नति के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। संतान से आपको सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय शुभ रहने वाला है। भाग्य और आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल अच्छे बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। अपने सहयोगियों और दोस्तों से आप बहुत अधिक अपेक्षा मत कीजिए। यदि आप निवेश संबंधित कोई फैसला ले रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। खान-पान के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अपने कामकाज और योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आप खरीदारी करने की योजना बना सकते है। किसी भी पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में निराशा हाथ लग सकती है। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आप व्यर्थ के कामों से दूर रहें। नौकरीपेशा वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक संदर्भ में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। व्यापारिक मोर्चे पर चिंताजनक स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष की से सुख की प्राप्ति होगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आपको पैसा कमाने के नए अवसर हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति समय के साथ-साथ बेहतर होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों की अनचाही मांगों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसी किसी भी चीज से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी परंतु जीवन साथी की सेहत में गिरावट आ सकती है. पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं की कद्र कीजिए। मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में संभल कर रहना होगा। आप जोश में आकर कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक तनाव अधिक रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता बढ़ेगी। वाहन प्रयोग में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आप किसी के भी बहकावे में ना आएं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आप किसी नई योजना पर कार्य करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से आप सुलझाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button