धार्मिक

इस 6 राशि के लोगों के दुखों का श्रीगणेश जी करेंगे अंत, उन्नति और धन लाभ के बन रहे योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में रोजाना ही बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण कभी मनुष्य का जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। यदि ग्रहों की चाल राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार में बेहतर परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण हर तरफ से निराशा हाथ लगती है। आपको बता दें कि ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं। श्री गणेश जी की कृपा से जीवन के दुख दूर होंगे और उन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही धन लाभ मिलने की संभावना है। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रहों का शुभ प्रभाव रहेगा। श्री गणेश जी की कृपा से आपको शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनशैली में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में तरक्की के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। श्री गणेश जी की कृपा से व्यवसायिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनों का पूरा साथ मिलता रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय तीनों बेहतर रहने वाला है। मनोरंजन के कार्य में भाग ले सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा हो सकता है। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। आपको अपने मन को एकाग्र करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी पूरी सहायता करेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को श्री गणेश जी की कृपा से भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होगी। आपका मन थोड़ा चंचल रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित लोगों के घर में बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय उत्तम रहेगा। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने दांपत्य जीवन पर थोड़ा ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए, जैसा व्यापार चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। किसी कारण से आपको कर्जा लेना पड़ सकता है, जिसको उतारने में काफी कठिनाई होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में काफी हद तक सुधार आने के योग बन रहे हैं। व्यापार की स्थिति को आप बेहतर करने की योजना बना सकते हैं। बाहर के खानपान से दूर रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय मत लीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित रहेंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को पारिवारिक वाद-विवाद का सामना करना पड़ेगा। आपका भाग्य कमजोर रहेगा। कामकाज में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना में असफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। श्री गणेश जी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अच्छी-अच्छी चीजें खाने में रुचि बढ़ेगी। किसी बड़े मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। सेहत, प्रेम, व्यापार, सब कुछ बेहतर रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का भाग्य चमक सकता है। श्री गणेश जी की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यो से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची से परेशान रहेंगे। आप अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बनाकर चलें। अचानक किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Back to top button