धार्मिक

इन लोगों को पैर लगाना शास्त्रों में माना गया है वर्जित, ऐसा करने से हो जाता है जीवन बर्बाद

हिंदू धर्म में संस्कार काफी महत्व रखते हैं और हर किसी को संस्कारों को पालन जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग संस्कारों का पालन करते हैं उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए आपके परिवार की ओर से जो भी अच्छे संस्कार आपको दिए जाएं। उनका पालन जरूर करें। आज हम आपको एक खास संस्कार के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हिंदू धर्म में 6 ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनको कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन 6 चीजों व लोगों को पैर लगाने से आप पाप के भागीदारी बन जाते हैं।

ब्राह्मण

ब्राह्मण का स्थान शास्त्रों में उच्च माना गया है। ब्राह्मण की सेवा करने से व इनको भोजन करवाने से पुण्य हासिल होता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य में ब्राह्मण को भोज जरूर करवाया जाता है और इनकी सेवा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार कभी भी ब्राह्मण का अपमान नहीं करना चाहिए और भूलकर भी ब्राह्मण को पैर नहीं लगाने चाहिए। ब्राह्मण को पैर लगाने से आप पाप के हिस्सेदार बन जाते हैं। हालांकि अगर आपसे कभी भूल से किसी ब्राह्मण को पैर लग जाए तो आप उससे तुरंत माफी मांग लें।

गुरु

 

गुरु को पूजनीय माना जाता है। गुरु ही हमें जीवन की सही शिक्षा देते हैं। इसलिए हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनसे अच्छे से बात करें। साथ में ही इस चीज का ध्यान भी रखें कि कभी भी अपने गुरु को पैर ना लगाएं।

अग्नि

अग्नि को पवित्र माना जाता है और शास्त्रों में अग्नि को देव का दर्जा दिया गया है। पूजा के दौरान अग्नि जरूर जलाई जाती है। वहीं हवन के समय अग्नि में ही चीजे अर्पित की जाती है। अग्नि बेहद ही पवित्र होती हैं और कभी भी पैरों से अग्नि को नहीं छूना चाहिए और अग्नि की हमेशा पूजा करनी चाहिए।

कुंवारी कन्या

कुंवारी कन्या में मां का वास माना जाता है और यहीं वजह है कि नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है। कुंवारी कन्या का पूजन करते हुए उनके पैरों को पानी से साफ किया जाता है और उन्हें भोजन करवाया जाता है। कुंवारी कन्या को पैरों से छूना भी पाप माना गया है। इसलिए कुंवारी कन्या को कभी भी पैरों से ना छूएं।

वृद्ध

अपने से बड़े लोगों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और कभी भी पैरों से इन्हें नहीं छूना चाहिए। इनकी सेवा करने से पुण्य मिलता है। जबकि इनको पैरों से छूने से आप पाप के भागीदारी बन जाते हैं।

गाय 

गाय को माता माना गया है। गाय की पूजा भी की जाती है। गाय की सेवन करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। हालांकि जो लोग गाय का अपमान करते हैं। गाय को मारते हैं या गाय को पैर लगाते हैं, उन्हें जरूर भगवान दंड देते हैं। दरअसल गाय में देवी-देवता का वास होता है। इसलिए गाय की सदा पूजा करेँ।

ऊपर बताए गई 6 चीजों के अलावा आप झाड़ू, पूजा का सामान, मूर्तियों को भी भूलकर पैर ना लगाएं। वहीं अगर आपसे कभी भी किसी को गलती से पैर लग जाए तो आप डरे नहीं। बस सच्चे मन से उनसे माफी मांग लें।

Related Articles

Back to top button