चुटकुले

Funny jokes: पप्पू- आज रात मैं नहीं सोऊंगा…! गप्पू- क्यों…? पप्पू- क्योंकि कल रात में….

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

एक डॉक्टर की बीवी का ऑपरेशन था….!

डॉक्टर ने स्वयं ही ऑपरेशन करने का फैसला किया…!

उसने दो लेडी डॉक्टर को सहयोग के लिए बुला लिया….!

डॉक्टर ने बेहोशी की दवा दी लेकिन….

बीवी बेहोश नहीं हुई फिर उसने….

बेहोशी का इंजेक्शन लगाया फिर भी उसकी….

बीवी को कोई असर नहीं हुआ तब…..

डॉक्टर ने तेज क्लोरोफॉर्म सुंघाने का फैसला किया तो….

डॉक्टर की बीवी बोली- तुम कुछ भी कर लो….!

जब तक तुम्हारे साथ ये दोनों रहेंगी….

मैं बेहोश होने वाली नहीं….!!

Joke-3

मेहनती कर्मचारी का मतलब क्या…..?

उत्तर- तेजपत्ता….!

कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है….!

पूरे समय वह सब्जी के साथ रहता है और…

उसी सब्जी को परोसते और खाते समय…..

सबसे पहले उसे ही खींचकर बाहर फेंका जाता है….!

सफल अधिकारी मतलब क्या…..?

उत्तर- हरा धनिया….!

उसे पता ही नहीं होता क्या बन रहा है और…..

सब्जी बन जाने के बाद सबसे बाद में….

प्रस्तुत करने के समय डाला जाता है और फिर….

सब्जी के सारे स्वाद का श्रेय उसे ही दिया जाता है….!!

Joke-4

Joke-5

मैंने एक नेता से पूछा-

सर जी…. ये “जनता” और “आदमी” से पहले….

“आम” शब्द क्यों लगाते हैं….?

जैसे कि, आम आदमी, आम जनता…..?

नेता जी बहुत ही खूबसूरत जवाब देते हुए बोले-

ताकि उसे चूसा जा सके……

और काम निकल जाने पर गुठली की तरह फेंका जा सकें……!!

Joke-6

बीवी नई साड़ी लेके आई…..!

बीवी- जानू कहीं मत जाना….!

मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूँ….!

पति- ठीक है जल्दी आना….!

बीवी- देखो मैं कैसी लग रही हूँ….?

पति- वाह! बहुत सुन्दर….

किस करने का मन कर रहा है…..!

बीवी- हां, वो दुकानदार भी यही बोल रहा था…..!!

Joke-7

Joke-8

पत्न- सुनो जी, आपकी वह नीली शर्ट मुझसे जल गई है….!

पति- कोई बात नहीं डार्लिंग…..!

मेरे पास वैसी एक और शर्ट है…..!

पत्नी- मुझे पता है….! इसलिए मैंने….

उस शर्ट से कपड़ा काटकर जली हुई शर्ट पर लगा दिया है….!!

Joke-9

शेर- यार यह डिस्कवरी वाले ने भी….

परेशान कर रखा है…!

बंदर- क्यों….? क्या हुआ भाई….?

शेर- साले दिन-रात कैमरा लगाकर बैठे रहते हैं….

प्राइवेसी तो देते नहीं और….

फिर बोलते हैं थोड़े ही बचे हैं…!!

Joke-10

आधी रात को गोलू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था….!

एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो…..?

गोलू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने….!

पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे….?

गोलू- नहीं साहब…. बीवी देगी….!!

Related Articles

Back to top button