समाचार

पिछले 30 सालों से इस गांव में कोई नहीं आया मर्द, फिर भी गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं, जानिए वजह

दुनिया में ऐसे बहुत से स्थान हैं और अनोखे तरह के लोग हैं जिनके बारे में अक्सर सुनने के बाद यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। जो चीजें हमें सामान्य सी लगती हैं, वही उन स्थानों पर बहुत बड़ी बात मानी जाती है। आज हम आपको एक दुनिया के एक ऐसे कोने से रूबरू करवाने वाले हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दुनिया भर में अलग अलग संस्कृति के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन सब अलग होता है। यहां तक कि इनके रिश्तो की परिभाषा भी अलग होती है। आज हम आपको साउथ अफ्रीका के ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर महिलाओं की शादी नहीं होती परंतु इसके बावजूद भी वह गर्भवती हो जाती हैं।

जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बिना शादी और बिना पुरुष के कोई औरत गर्भवती हो सकती है। लेकिन साउथ अफ्रीका में एक ऐसा गांव है, जहां 30 साल से महिलाएं बिना मर्दों के ही रहती हैं परंतु इसके बावजूद भी गर्भवती हो जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस गांव में महिलाएं अकेली क्यों रहती हैं और इसके बावजूद भी गर्भवती कैसे हो जाती हैं।

30 सालों से इस गांव में मर्द की एंट्री पर बैन

दरअसल, आज हम आपको जिस गांव के बारे में बता रहे हैं इस गांव का नाम उमोजा है, जो साउथ अफ्रीका में मौजूद है। यह गांव अपने अनोखे नियम की वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। इस गांव की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां एक भी मर्द नहीं है। इस इस गांव में 30 साल से एक भी मर्द ने कदम नहीं रखा। यहां पर मर्दों की एंट्री पर बैन है।

यहां पर सिर्फ महिलाएं और उनके बच्चों को रहने की इजाजत है। इस गांव में खेल कूद रहे बच्चों को यह भी मालूम नहीं होता है कि उनका पिता कौन है? महिलाओं पर ही इस गांव की पूरी जिम्मेदारी रहती है। वह खुद मेहनत करती हैं और अपने घर को चलाती हैं और अकेले के दम पर बच्चों की देखभाल करती हैं।

रेप की शिकार महिलाओं ने यह गांव बताया

आपको बता दें कि इस गांव को 15 महिलाओं ने बसाया था, जिनके साथ स्थानीय ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। मर्दों से मिले इस अत्याचार पर इन महिलाओं ने विचार किया और गांव में मर्दों पर बैन लगा दिया। बीते 30 साल में एक भी मर्द इस गांव में कदम नहीं रख सका है।

अब इस गांव में 250 महिलाएं हैं। घने जंगल के बीच बसे इस गांव की महिलाओं को अकेले रहने में डर नहीं लगता। इन्होंने पुरुषों से अलग होकर अपनी एक अलग दुनिया बसा ली है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि बिना मर्द के उनकी संख्या कैसे बढ़ रही है?

इस वजह से महिलाएं होती हैं गर्भवती

यह बात हर कोई जानता है कि बिना पुरुष के कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती। यह प्रकृति का नियम है। परंतु इसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका में मौजूद उमोजा गांव की महिलाएं बिना मर्द के गर्भवती हो रही हैं। दरअसल, इसके पीछे की असलियत कुछ और ही है। बता दें कि रात के अंधेरे में मर्द जंगल में चोरी छुपे आते हैं। गांव की युवा लड़कियां जंगल में उनके पास आती हैं और तब तक शारीरिक संबंध बनाती हैं, जब तक कि वह गर्भवती ना हो जाएं।

जब लड़कियां गर्भवती हो जाती हैं, तो उनसे रिश्ता खत्म कर लेती हैं। बच्चे को जन्म देती हैं और उसकी देखभाल करती हैं। महिलाएं अपने बच्चे को उसके पिता के बारे में कुछ भी नहीं बताती हैं। इसके अलावा इस गांव में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं, बाल विवाह से बची लड़कियां और रेप की शिकार महिलाएं भी आकर रहती हैं। बच्चों के लिए इस गांव में स्कूल भी खोला गया है। इस गांव की महिलाएं बच्चों का पालन पोषण खुद ही करती हैं।

Related Articles

Back to top button