बॉलीवुड

बेहद आलीशान घरों में रहते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जानिए सबसे महंगा किसका है आशियाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापनों के माध्यम से भी करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों का शाही ठाट-बाट किसी से भी छिपा नहीं है। बॉलीवुड के सितारे बेहद ग्लैमरस और लग्जरी जिंदगी जीते हैं। यह अपने लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारों के पास अपना खुद का एक घर जरूर होता है। बॉलीवुड के सितारे बेहद आलीशान और महंगे महंगे घरों में रहते हैं, जिसकी कीमत जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो सबसे महंगे घरों में रहते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। सभी लोग इनकी बेहतरीन एक्टिंग की खूब तारीफ करते हैं। आपको बता दें कि भारत के सबसे मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान का घर “मन्नत” किसी जन्नत से कम नहीं है। यह 6 मंजिला आलीशान घर में रहते हैं। शाहरुख खान के इस बंगले की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान का 6 मंजिला सी फेसिंग बंगला मुंबई शहर के मशहूर लैंडमार्क्स में गिना जाता है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपने इस बंगले को साल 2001 में “बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट” से खरीदा था। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि शाहरुख खान का यह बंगला ग्रेड 3 हैरीटेज विला है, जिसकी नींव 1920 के दशक में पड़ी थी। मन्नत को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इनके इस आलीशान आशियाना को गौरी खान ने दुनिया की सबसे महंगी और शानदार चीजों से सजाया है। शाहरुख खान के “मन्नत” में स्विमिंग पूल, लिविंग एरिया, कमरे, जिम, लाइब्रेरी स्पोर्ट्स जोन, मूवी थिएटर जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के पास वैसे तो बहुत सारे घर हैं। परंतु यह अक्सर अपने सबसे खास घर “जलसा” में ही रहते हैं। इनका पूरा परिवार इसी घर में रहता है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के सारे बंगले में से “जलसा” का रुतबा कुछ अलग ही है।

आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में जलसा मुंबई का एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। अमिताभ बच्चन का बंगला “जलसा” वी.एल. मेहता रोड पर स्थित है, जिसकी कीमत करीब 112 करोड़ रुपए बताई जाती है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पास कई घर हैं परंतु इनका बंगला “किनारा” सही मायने में देखा जाए तो किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं है। शिल्पा शेट्टी के इस बंगले की खासियत यह है कि इसमें आलीशान लिविंग रूम, वैभवशाली फर्नीचर, बहुत बड़ा और हरा-भरा गार्डन और पर्सनल जिम है और इनके इस बंगले की ऊंची ऊंची छाते इसको कुछ खास ही बनाती हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनको यह घर गिफ्ट किया था। समुंदर के किनारे बसे इनके इस घर से विशाल अरब सागर का खूबसूरत नजारा साफ-साफ देखने को मिलता है। शिल्पा शेट्टी के इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। वास्तु के हिसाब से शिल्पा शेट्टी ने अपने घर को डिजाइन किया है।

प्रियंका चोपड़ा

सबसे महंगे घरों की लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम भी है। आपको बता दें कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजेलिस में स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए थे। यह घर काफी लंबे समय तक सुर्खियों का विषय बना हुआ था। इस घर की कीमत करीब 144 करोड रुपए बताई जाती है।

प्रियंका के घर में 7 बैडरूम, 11 बाथरूम, जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, होम थिएटर और स्पा मौजूद है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अपने इस घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी।

Related Articles

Back to top button