धार्मिक

अक्टूबर में मंगल और शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य, खूब मिलेगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी नवग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। इस गोचर काल से किसी राशि की किस्मत चमक जाती है, तो किसी राशि वालों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। राशि में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें कि शनि देव 23 सितंबर को मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं। वहीं मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इन दोनों ही प्रमुख ग्रहों के गोचर होने से अक्टूबर में जबरदस्त फायदा होने वाला है। ऐसे कुछ राशि वाले लोग हैं, जिनकी किस्मत चमक उठेगी। आखिर अक्टूबर का महीना किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए अक्टूबर का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपको अपने जीवन में कई नई खुशियां देखने को मिलेंगी। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अगले महीने नौकरी बदलने के कई आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अक्टूबर के महीने में कई फायदे मिलेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप कोई नया वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि

जिन लोगों के कर्क राशि है, उनके लिए मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगी। इस राशि वाले लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिन संपत्तियों में निवेश करेंगे, उनमें फायदा होने की संभावना है। इस दौरान आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। अगर आपका कोई भी अटका हुआ काम है, तो वह पूरे होने के प्रबल योग बने हुए हैं।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है, उनके लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर बेहद शुभ होगा। इस गोचर काल से आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। आपकी आमदनी के कई नए नए स्रोत खुलते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर के सदस्यों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवन को शांतिपूर्वक व्यतीत करेंगे। अगर बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई कोई चिंता है, तो वह भी खत्म हो जाएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना बहुत शुभ साबित होगा। जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। इस गोचर काल में अगर आप कहीं निवेश करते हैं, तो आपको इसका अच्छा मुनाफा मिलने का योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपका पहले से कोई कोर्ट कचहरी का मुकदमा चल रहा है, तो उससे भी छुटकारा मिलने का योग हैं। कारोबार में कई बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं, जिससे आप भारी मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से यह परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कार्यों के लिए समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर परिवार में अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही है, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। बेवजह का क्रोध करने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button