बॉलीवुड

शादी के बाद भी नहीं टिकीं इन 9 सेलेब्स की प्रेम कहानी, बच्चे पैदा करते ही हुआ तलाक

फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के बीच रिश्ते टूटना और बनना आम बात है। वे कभी अपने टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी इनकी लव स्टोरी और अफेयर सुर्खियों में आ जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जो अपनी फिल्मी लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े उन सेलेब्स के बारे में जिनकी प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही और इनका रिश्ता शादी के मुकाम भी पहुंचा, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही फिर यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। तो आइए जानते हैं कौन सी है यह जोड़ियां..?

मलाइका और अरबाज


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का। बता दे अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी रचाई थी। इसके बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम अरहान खान है, लेकिन साल 2017 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

karishma

करिश्मा और संजय कपूर
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। लेकिन साल 2016 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बता दे करिश्मा को इस शादी से 2 बच्चे हैं।

रितिक रोशन और सुजैन खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर दो बेटों का जन्म हुआ, लेकिन साल 2014 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

farhan

आमिर खान और रीना
आमिर खान ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की है। करियर की शुरुआत में उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिसके बाद उन्हें 2 बच्चे हुए जिनका नाम इरा खान और जुनैद खान है। लेकिन साल 2002 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी रचाई जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम आजाद राव खान है। लेकिन साल 2021 में इन दोनों का भी तलाक हो गया।

farhan

फरहान अख्तर और अधुना
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर और अधुना की शादी साल 2001 में हुई थी। लेकिन साल 2017 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बता दे फरहान अख्तर को इस शादी से दो बेटियां हैं। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर से शादी रचाई।

farhan

सोहेल खान और सीमा
सोहेल खान और सीमा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी से कम नहीं थी। साल 1998 में इन दोनों ने लव मैरिज की और दो बेटों के माता-पिता बने। लेकिन साल 2022 में इन दोनों का तलाक हो गया।

saif

अमृता और सैफ अली खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान और अमृता राव की शादी साल 1991 में हुई थी। शादी के बाद अमृता दो बच्चों की मां बनी जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। लेकिन साल 2004 में दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी रचाई। करीना और सैफ अली खान को दो बेटे का नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।

मनीषा कोइराला और सम्राट दहल
अपनी खूबसूरती से लोगों के ऊपर कहर ढाने वाली मनीषा कोइराला ने साल 2010 में सम्राट दहल के साथ शादी रचाई थी। लेकिन साल 2012 में इन दोनों का तलाक हो गया।

manisha koirala

चित्रांगदा और ज्योति रंधावा
पापुलर एक्ट्रेस चित्रांगदा की शादी भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ हुई थी। साल 2001 में हुई इनकी शादी साल 2014 में तलाक के मुकाम पर आ गई। बहुत कम लोग जानते थे कि चित्रांगदा शादीशुदा थी, लेकिन जब उनका तलाक हुआ तो वह काफी सुर्खियों में रही थी।

manisha koirala

Related Articles

Back to top button