धार्मिक

इन 6 राशियों को मिला विष्णु-लक्ष्मी जी का विशेष आशीर्वाद, चमकेगी किस्मत, सुधरेगा जीवन का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आता है, कभी व्यक्ति को अपने घर-परिवार और जीवन में ढेरों खुशियां मिलती हैं, तो कभी व्यक्ति को परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के अनुसार व्यक्ति के जीवन, व्यापार और नौकरी पर प्रभाव पड़ता है, अगर इनकी स्थिति अच्छी हो तो शुभ फल मिलता है, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना हो तो विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, आपको बता दें कि आज सिद्धि योग से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का इनको विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और इन राशियों के लोगों के जीवन की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आ सकता है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके निजी जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करने वाली हैं। आप अपना प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। परंतु आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है अन्यथा जल्दी बाजी में आपका कार्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कार्यस्थल में आप एक समय में अपने एक ही कार्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए अन्यथा कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। पिता के सहयोग से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के करियर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा से आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं, जिसके लिए आपकी तारीफ हो सकती है। पुराने किए गए कामकाज का अचानक आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा अन्यथा अधिक तनाव की वजह से आपकी सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। कामकाज का दबाव होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। नए लोगों से बातचीत आगे बढ़ सकती है। कार्यस्थल में आप सहकर्मियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ जरूरी कामों में तेजी आने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने कामकाज में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आपकी आलोचना कर सकते हैं। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने की संभावना बन रही है। आप बेकार के मुद्दों पर ध्यान मत दीजिए अन्यथा इससे आपका मन दुखी होगा। आप अपने सभी कार्य धैर्य पूर्वक करें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। निजी जीवन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। खानपान में अधिक रूचि बढ़ेगी, परंतु आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको आने वाले समय में बहुत से लाभप्रद योजनाएं हाथ लग सकती है। आपके चेहरे की मुस्कान से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। घर परिवार के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपका सकारात्मक रवैया आपके कामकाज पर सुखद प्रभाव डालेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में बनाई गई नई योजनाओं का आपको अच्छा फल मिल सकता है। आप तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में मजबूती बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्तियों को भगवान विष्णु-लक्ष्मी जी की कृपा से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपका स्वभाव काफी चुलबुला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सुखद परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों की सहायता मिलेगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक ढंग से आप अपने कामकाज पूरे करेंगे। आपको सफलता के कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहने की उम्मीद बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति आने वाले दिनों में थोड़ा सचेत रहें क्योंकि कार्यस्थल में कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। बच्चों की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके कामकाज को नोटिस करेंगे। आपको अपने कार्यों पर फोकस करने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। जीवन साथी के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। आप अपने व्यापारिक जीवन में संतुलन बनाकर चले। कोई भी फैसला जल्दी बाजी में मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का समय कठिन रहने वाला है। आप कुछ परेशानियों में घिर चुके हैं परंतु आने वाले समय में आपकी परेशानियां कम हो सकती है। कठिन परिस्थितियों में आप बिल्कुल ना घबराए। यदि आप कोशिश करेंगे तो हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। कामकाज में आपको जल्दी बाजी करने से बचना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आपका लव पार्टनर आपको हिम्मत दे सकता है। धन से संबंधित कुछ योजनाओं पर आप कार्य करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों को थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा से घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि सकारात्मक रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा और पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन बेहतरीन व्यतीत करेंगे। भगवान की कृपा से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। इस राशि के लोग किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। घर परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने कामकाजी जीवन में कामयाबी प्राप्त करेंगे। जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा साथ प्राप्त होगा। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। धन के लेन-देन में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपनी बुद्धिमानी से अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब होंगे। आपको अपनी दौड़-धूप का अच्छा फायदा मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप हर मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। प्रेम संबंध के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपका प्रेम विवाह होने का योग बन रहा है। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसलों का सकारात्मक नतीजा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना बैठना हो सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। भगवान की कृपा से घरेलू परेशानियां दूर होगी। आप अपने व्यापार में तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

Related Articles

Back to top button