धार्मिक

13 मार्च शनि अमावस्या पर बन रहा खास योग, सिर्फ एक दीपक जलाने से शनिदेव दूर करेंगे हर परेशानी

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को फाल्गुन अमावस्या तिथि कहते हैं। इस बार फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च को है। इस बार की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। इसी वजह से इसको शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान किया जाए तो इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

शनि अमावस्या पर बन रहा ये खास योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शनि अमावस्या के दिन बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से इस अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ गया है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार शनि अमावस्या के दिन यानी 13 मार्च को चार ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। इस दिन सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र यह चारों एक साथ कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि शनि की राशि होती है यानी शनि की राशि में चर्तुग्रही युति योग का निर्माण होगा।

जानिए क्या है शनि अमावस्या का महत्व

धर्म शास्त्रों के अनुसार शनि अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो शनि अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध जैसे कर्म भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अमावस्या के दिन शनि के बुरे प्रभावों के लिए कुछ उपाय किए जाए तो इससे शनि देवता का प्रकोप कम होता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शनि देवता हर मनुष्य को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा काम करता है उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है परंतु जो लोग अपने जीवन में गलत मार्ग पर चलते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का बुरा प्रभाव है तो ऐसी स्थिति में शनि अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन व्रत किया जाए और पूजा की जाए तो इसकी वजह से चंद्र देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

शनि अमावस्या पर करें ये उपाय सारी समस्याएं होंगी खत्म

  • शनि अमावस्या का दिन बहुत विशेष माना जाता है और इस दिन खास योग का भी निर्माण हो रहा है, इसलिए आप इस दिन सुबह के समय घी का दीपक जलाएं और भगवान सूर्य के 12 नामों का और सूर्य चालीसा का जाप कीजिए। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो तो ऐसी स्थिति में शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा अगर आप शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाते हैं तो इसे शनिदेव के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिलता है।
  • शनि अमावस्या के दिन आप शाम के समय शमी के पेड़ के पास एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि शनि देवता को शमी का वृक्ष भी अति प्रिय है। ऐसे में अगर आप शनि अमावस्या के दिन शमी के पेड़ के पास दीपक जलाते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button